{"_id":"d9d9cf7a747c2881e710f3c13aab643d","slug":"gandhi-was-fasting-for-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने किया गन्ना किसानों के लिए उपवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता ने किया गन्ना किसानों के लिए उपवास
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
जिले के गन्ना किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर एक दिवसीय उपवास किया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
डीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया है कि आज किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है।
चीनी मिलें किसानों का गन्ना तो ले रही हैं लेकिन अभी कोई रेट निर्धारित नहीं किया गया है। मांग की कि गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। तीन सगी बहनों के अपहरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा तीनों बहनों को सकुशल घर वापसी हो।
उपवास के दौरान सुजाता कुमारी ने कहा कि अगर जल्दी ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। उपवास के दौरान संजय गोस्वामी, शिवराम सिंह चौहान, सत्यबंधु गौड़, विपिन विहारी शुक्ला, डीके दीक्षित, माया प्रसाद, रवि प्रताप सिंह और कुसुम बरनवाल सहित तमाम लोग शामिल थे।