फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Funds received for medical college under construction in the budget, 50 percent construction completed

बजट में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए मिला धन, 50 फीसदी निर्माण पूरा

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Funds received for medical college under construction in the budget, 50 percent construction completed
सैदापुर मे तेजी से चल रहा मैडिकल कालेज का निर्माण।
26 एकड़ में बन रहा है मेडिकल कॉलेज, नवंबर 2022 तक काम पूरा करने का है लक्ष्य
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 शैक्षिक सत्र से कॉलेज में शुरू हो सकती हैं कक्षाएं
लखीमपुर खीरी। विधानसभा में बृहस्पतिवार को सरकार ने 14 मेडिकल कॉलेजों को 2100 करोड़ का बजट आवंटित करने का एलान किया है। इससे खीरी के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के जल्द और बेहतर निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। देवकली रोड पर करीब 26 अरब की लागत से 26 एकड़ में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। चार मंजिल की बिल्डिंग बन चुकी है। निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा हो इसलिए सैकड़ों मजदूर काम कर रहे हैं। कार्यदाई संस्था के लोग बताते हैं कि नवंबर-2022 तक निर्माण कार्य पूरा करना है, जिससे अगले साल मेडिकल कक्षाओं की शुरूआत हो सके।
पीडब्ल्यूडी के एई मृत्युंजय कुमार की देखरेख में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण चार मई 2021 को प्रारंभ हुआ। 26 अरब की लागत से लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 26 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी। सैदापुर में जहां मेडिकल कॉलेज का शैक्षिक भवन बन रहा है तो वहीं जिला अस्पताल परिसर में इसके लिए 500 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए समय समय पर शासन से लेकर सीएम की ओर समीक्षा होती है। इसका निर्माण जल्द से जल्द से पूरा हो इसके लिए बृहस्पतिवार को योगी सरकार ने बजट जारी करने का एलान किया है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 शैक्षिक सत्र से कॉलेज में कक्षाएं चलने लगेंगी।
विज्ञापन

इन भवनों का हो रहा निर्माण
परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, लेक्चर ब्लॉक, लाइब्रेरी, गर्ल्स व ब्वॉयज हॉस्टल, प्रिंसिपल आवास, इंटर्न मेल और फीमेल हॉस्टल, अधीक्षक आवास, गेस्ट हाउस, मल्टीपरपज हाल, टाइप 1,2,3,4,5 अर्पाटमेंट (कर्मचारियों, डॉक्टर व अधिकारियों के रहने के लिए), सर्विस बिल्डिंग,
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनना है मेडिकल कॉलेज के लिए 500 बेड का अस्पताल
राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए जिला अस्पताल परिसर को तोड़कर 500 बेड का अस्पताल बनना है। पीडब्ल्यूडी के एई बताते हैं कि जिला अस्पताल भवन की नीलामी प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरा होते ही एक माह का समय परिसर खाली करने के लिए दिया जाएगा, जिसके बाद वहां पर अस्पताल बनाने का कार्य शुरू होगा।

सैदापुर गांव में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य नवंबर 2022 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
- मृत्युंजय कुमार झा, एई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed