फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Frost fell along with fog, the first cold of the season was felt

Lakhimpur Kheri News: कोहरे के साथ गिरा पाला, हुआ सीजन की पहली ठंड का एहसास

Fri, 15 Nov 2024 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Frost fell along with fog, the first cold of the season was felt
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। सुबह जब घने कोहरे के साथ लोगों ने पाला भी गिरता देखा तो सीजन की पहली ठंड का अहसास हुआ। इसके साथ ही लोगों के गर्म कपड़े भी निकल आए। घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। हाईवे के साथ ही शहर की सड़कों पर सुबह वाहन लाइट जलाकर आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से बराबर सुबह में कोहरा छा रहा था, पर मौसम अभी ठंड का अहसास नहीं करा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के साथ ही ठंड और पाला भी लेकर आई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा और पाला भी पड़ा। इसके बाद भी धुंध पूरे दिन छाई रही, जिसके कारण पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन

मौसम का पारा भी बृहस्पतिवार को गिर गया। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था तो वहीं बृहस्पतिवार को कम हो गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का पारा गिरने से सुबह ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। इसके बाद भी पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे सर्दी का अहसास बना रहा। घना कोहरा छाने की वजह से सड़काें पर वाहन लाइट जलाकर चलते दिखे। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed