{"_id":"64c5607ff23ef69271082bb4","slug":"fresh-buried-in-a-sad-atmosphere-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-2699-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये
विज्ञापन
मितौली में कर्बला जाते ताजिया
लखीमपुर खीरी। पढुआ और महेवागंज को छोड़कर जनपद में शांतिपूर्वक ताजिये सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। शहर और कस्बा खीरी टाउन में रातभर चौक पर ताजिये रखने के बाद शनिवार को गमगीन आंखों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शिया वक्फ इमामबाड़े में फैजाबाद से आए मौलाना गुलफाम आबिद रिजवी ने बताया कि करबला में हुई शहादत से लोगों को सीख लेनी चाहिए। करबला एक सोच का नाम है। इमाम हुसैन ने हक, इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। मुहर्रम का महीना आते ही लोग इमाम हुसैन की याद में कार्यक्रम आयोजित करते है, पानी की सबील लगाते हैं।
तिकुनिया में सभी ताजिये टायर चौराहे पर इकट्ठा हुए। यहां से तिकुनिया, खमरिया रोड पर होते हुए कर्बला पहुंचे। जहां गमगीन माहौल में ताजियों को दफन कर दिया गया। ओयल में मुहर्रम का जुलूस कस्बे के मोहल्ला महाबीरी, कबाड़ियन टोला, जुलाहन टोला, एकतानगर से बारिश के कारण शाम चार बजे सीतापुर-लखीमपुर मुख्य मार्ग होते हुए ओयल चौकी के पास पहुंचा।
विज्ञापन
यातायात बाधित न हो, इसके लिए हाईवे की एक साइड को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। उसके बाद जुलाहनपुरवा और ओयल ढखवा कर्बला में ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए।
मितौली। शनिवार को दोपहर नमाज के बाद विभिन्न स्थानों से ताजियों का उठना शुरू हुए और सभी ताजियेदार ताजिये को लेकर अस्पताल रोड पर एकत्रित हुए। जुलूस लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए इस्लामलनगर मोहल्ले की कर्बला पहुँचा। जहां पर ताजिए को सुपुर्दे ए खाक किए गया।
इमाम हुसैन अलविदा की सदाओं के बीच उठा जुलूस
मोहम्मदी/धौरहरा। दसवीं मोहर्रम का जुलूस शुक्लापुर इमामबाड़े से इमाम हुसैन अलविदा की सदाओं के बीच उठा। अंजुमन हुसैनिया के मातमदारों ने जम के सीनाजनी की। जुलूस का नेतृत्व मोहम्मद अब्बास नकवी ने किया। उधर, धौरहरा, खमरिया, सिसैया, कफारा, रमियाबेहढ, समैसा, हसनपुर कटौली, ईसानगर आदि जगहों पर शांतिपूर्वक जुलूस निकालकर ताजियों को दफन किया गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ प्रीतम पाल सिंह, खमरिया एसओ अजय राय के साथ भ्रमण पर रहे। संवाद
मातमी धुन के बीच निकाले गए ताजिये
ममरी। ममरी, हैदराबाद, मझिगवां, अजान, खरगापुर, गणेशपुर, नयागांव, परेली, रोशन नगर, वन बुदेली, सरकारगढ़, सौखिया, मुरादपुर, दतेली, धिरावां, छितौनिया, अहमदनगर, कोटवारा, चांदा मऊ आदि स्थानों पर ताजियों के जुलूस मातमी धुन में निकाले गए। शाम के वक्त सभी स्थानों के ताजिये पुलिस की कड़ी निगरानी में कर्बला में सुपुर्द ए खाक कर दिए गए। संवाद
गोला-पसगवां में आज दफन किए जाएंगे ताजिये
गोला गोकर्णनाथ/पसगवां। मोहल्ला नीची भूड़, अर्जुन नगर, ऊंची भूड़, राजेंद्र नगर, हफीजपुर, रेलवे माल गोदाम के पास, मोहल्ला तीर्थ, घोसियाना मिल रोड, मुन्नू गंज, पश्चिमी दीक्षिताना एवं नगर के लगभग सभी मोहल्लों में चौक पर ताजिये रखे गए। नगर क्षेत्र में रविवार को ताजिये खुटार रोड, लखीमपुर रोड, मोहम्मदी रोड स्थित कर्बला में दफन किए जाएंगे। वहीं, पसगवां कोतवाली क्षेत्र के पसगवां में रविवार को, चकपिहानी में रविवार और सोमवार को ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यह जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने दी। संवाद
29lkh_4, 29lkh_5, 29lkh_6, 29lkh_7
देर शाम तक चला ताजिये दफन करने का सिलसिलापलियाकलां। शनिवार को शहर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इससे पहले मोहल्ला बरबंडा, पठान, रंगरेजान, इमली मोहल्ला, इकरामनगर व माहीगिरान में रखे गए ताजियों को मातमी धुन के बीच पुराना बस स्टैंड तक लाया गया। देर शाम तक ताजियों को दफन करने का सिलसिला जारी रहा। मझगईं के गांव नौगवां, छब्बापुरवा, कोठिया, बेला कलां, बल्लीपुर, लोधपुरवा, बम्हनपुर आदि जगहों पर शनिवार सुबह हसन हुसैन की याद में मीलादों के साथ कुरान ख्वानी कराने के बाद तबर्रुक बांटा गया। देर शाम ताजियों को दफन किया गया। संपूर्णानगर में मस्जिद मोहल्ले, मिल रोड से ताजियों को मिल तिराहे पर लाकर मिलाया गया। इसके बाद जुलूस निकाला गया, जो निघासन रोड पर मझरा के पास तक गया। यहां गमगीन माहौल में ताजियों को दफन किया गया। संवाद
सूझबूझ से टला विवाद
सिकंदराबाद। चौकी क्षेत्र के ग्राम अटवा में फरधान क्षेत्र से आने वाले ताजिये को खेत से निकलने पर खेत स्वामी ने रोक दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर ताजिये निकलवाए। रायपुर में हर वर्ष की भांति इस बार मुहर्रम की 11 तारीख यानी रविवार को ताजिया दफन होंगे। संवाद