फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Free tube well boring scheme started for farmers

किसानों के लिए नि:शुल्क नलकूप बोरिंग योजना शुरू

Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 14 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Free tube well boring scheme started for farmers
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों के लिए नि:शुल्क नलकूप बोरिंग की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत किसानों को तीन प्रकार की बोरिंग का लाभ दिया जाता है। इसमें 30 मीटर तक उथली बोरिंग, 30 से 60 मीटर तक मध्यम बोरिंग और 60 से 90 मीटर तक गहरी बोरिंग शामिल है। इन सभी श्रेणियों में लघु सिंचाई विभाग की ओर से नि:शुल्क बोरिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

मध्यम और गहरी बोरिंग पर किसानों को बिजली कनेक्शन के लिए 68 हजार रुपये तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता इंजीनियर श्याम सुंदर ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। किसान विभाग की वेबसाइट miuponline.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed