{"_id":"66c3aabcd77a403e520eb2ec","slug":"four-people-of-a-family-died-in-landslide-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-127344-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भूस्खलन से एक परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भूस्खलन से एक परिवार के चार लोगों की मौत
विज्ञापन
धनगढ़ी। नेपाल के पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिला बझांग में रविवार रात हुई भीषण बारिश से हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के चार लोगों की दबकर मौत हो गई। कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सुदूर पश्चिम के डीआईजी रवींद्र केसी ने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी जिला बझांग के बंगलुंग नगर पालिका वार्ड 10 टुमेड़ा गांव में रविवार रात को हुई बारिश से पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन में दबने से एक परिवार की काली धामी, गोल्की धामी, आकृति धामी और लक्ष्मी धामी सहित चार लोगों की दब कर मौत हो गई।
सभी के शव बरामद हो चुके हैं। इसके अलावा छह लोगों को बचाया गया है। साथ ही अन्य कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। नेपाली सेना व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस के जवान आस-पास के लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। सोमवार सुबह बझांग जिला के सहायक सीडीओ डीएसपी फणींद्र भंडारी और रेडक्रॉस की टोली ने घटना स्थल का निरीक्षण किया ।