फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   four people including teenager died in road accidents in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: कोहरा और तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में किशोर समेत चार की मौत

Sat, 16 Nov 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार रात कोहरा और तेज रफ्तार के कारण दो सड़क हादसे हुए। पहले हादसे में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। वहीं दूसरे हादसे में तेज रफ्तार बाइक कोहरे के कारण सड़क पर खड़ी ट्रॉली से जा घुसी। 

विज्ञापन
four people including teenager died in road accidents in lakhimpur kheri
ट्रॉली में घुसी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे थाना पढुआ और खमरिया क्षेत्र में हुए। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


पहला हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में ग्राम परसिया के समीप हुआ। लखपेड़ा गांव निवासी हरीकृष्ण (35 वर्ष) पुत्र भोलाराम निवासी व संदीप (25 वर्ष) पुत्र रामऔतार निवासी गैसापुर खमरिया चीनी मिल जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि हरीकृष्ण ने अपना गन्ना बेचने के लिए किसी को भेजा था। गन्ना पर्ची उनके पास रह गई, लिहाजा पर्ची देने के लिए वह मिल जा रहे थे। इसी दौरान परसिया के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर खमरिया थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी खमरिया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कसावल के पास ट्रॉली में घुसी बाइक 
थाना पढ़ुआ के गांव परमोधापुर निवासी बाइक सवार जवाहर लाल यादव (17) अरुण कश्यप (20) शुक्रवार शाम सिंगाही मेला देखने बाइक से गए थे। रात करीब तीन बजे अरुण बाइक पर जवाहर को बिठाकर घर जा रहे थे। वह कसावल के पास पहुंचे ही थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से जा घुसे। बताया जाता है कि एक ट्रॉली पंचर हो गई थी, जिसके चलते चालक दोनों ट्रॉलियों को छोड़कर चला गया था।

घने कोहरे और ट्रॉली में रिफ्लेक्टर न लगा होने के कारण बाइक सवार को ट्रॉली दिखाई नहीं दी। हादसे में जवाहर यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि अरुण तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अरुण को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव जब गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के मुताबिक अरुण और जवाहर दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों एक साथ आते जाते थे।

ट्रॉली में लगा होता रिफ्लेक्टर तो नहीं जाती जान
कोर्ट के आदेश के बावजूद क्षेत्र में डबल ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना भरकर क्षेत्र में निकल रही है। रात में घने कोहरे में यह ट्रॉली हादसे का कारण बन जाती हैं। ट्रॉली में रिफ्लेक्टर लगा होता तो दूर से दिख जाता और चालक की जान बच जाती।

थाना पढ़ुआ के प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed