फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four Nepalese arrested with gold and silver jewellery worth lakhs

Lakhimpur Kheri News: लाखों के सोने-चांदी के जेवरातों के साथ चार नेपाली गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four Nepalese arrested with gold and silver jewellery worth lakhs
गौरीफंटा/पलिया कलां। गौरीफंटा बाॅर्डर से नेपाल जाने की फिराक में पहुंचे चार नेपाली युवकों को एसएसबी ने पकड़ा है। इनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसबी की छानबीन में पता चला कि उक्त लोग महाराष्ट्र के पालघर की एक ज्वेलर्स दुकान से चोरी कर जेवरातों को लेकर भागे थे, जिसके बाद महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की गोपनीय सूचना के आधार पर एसएसबी ने चारों को बाॅर्डर से दबोच लिया।
विज्ञापन

एसएसबी 39वीं वाहिनी के सेकंड कमांडेंट माधव चंद्र घोष ने बताया कि महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच से बड़ी मात्रा में जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की सूचना आई थी। इसके बाद उन्होंने डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट विशनदास गुप्ता, एसआई राजीव सिंह नेगी व जवानों के साथ बाॅर्डर पर चेकिंग अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे धनगढ़ी जाने वाले चार संदिग्ध नेपाली युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से सोने-चांदी के जेवरातों के साथ कुछ नकदी व चार मोबाइल फोन बरामद हुए। युवकों ने पूछताछ में बताया कि महाराष्ट्र के पालघर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर वह काम करते थे और वहां से उक्त माल को चोरी कर लेकर आए हैं।
बरामद माल को वजन कराया गया तो 616 ग्राम नौ मिलीग्राम सोना व 780 ग्राम आठ मिलीग्राम चांदी के जेवरातों का वजन निकला।
इसकी अनुमानित कीमत करीब 86 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम दीपक नरसिंह, भुवन सिंह निवासी वार्ड पांच बिजोरिया जिला सुर्खेत नेपाल बताया।

अन्य ने अपना नाम जीवन कुमार निवासी घोड़ाघोड़ी वार्ड दो कैलाली व खेमराज कुलपति देवकोटा निवासी वार्ड तीन बलिया जिला कैलाली का होना बताया। बरामद माल को एसएसबी ने महाराष्ट्र पुलिस की मौजूदगी में अभियुक्तों समेत गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed