फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four members of a family died after being crushed by a roadways bus

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस से कुचलकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four members of a family died after being crushed by a roadways bus
संसारपुर/ गोला गोकर्णनाथ। मां के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस जा रही बेटी, उसके पति, पुत्र और ससुर की ऋषिकेश डिपो की बस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री, तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

संसारपुर निवासी नत्थू की 65 वर्षीय पत्नी विद्यादेवी का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दो बाइकों से रिश्तेदार वापस घर जा रहे थे। एक बाइक पर 30 वर्षीय दामाद शिवकुमार, 27 वर्षीय पुत्री राधा, आठ वर्षीय नाती शिवांश, छह वर्षीय नातिन शिवि, 60 वर्षीय समधी रामौतार निवासी ग्राम शाहपुर थाना भीरा सवार थे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम चार बजे गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेड़वा पुल पुलिस पिकेट के निकट तेज गति से आ रही ऋषिकेश डिपो की रोडवेज बस ने इनकी बाइक को कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेजवाया। वहां से डॉक्टरों ने राधा, शिव कुमार, रामौतार और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में राधा की पांच वर्षीय पुत्री बाइक से दूर जा गिरी, उसे हल्की चोटें आई हैं। उसका उपचार संसारपुर में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार पड़रिया तुला निवासी रिश्तेदार 30 वर्षीय छोटे, छोटे की 25 वर्षीय पत्नी ज्योति, छोटे की 25 वर्षीय बहन रोशनी और राहगीर बाइक सवार 46 वर्षीय राजकुमार निवासी लाल्हापुर गंभीर घायल हो गए। छोटे, ज्योति और रोशनी को इलाज के लिए खुटार और राजकुमार को गोला सीएचसी भेजा गया। हादसे की जानकारी होने पर राधा के मायके में कोहराम मच गया।

सीएचसी पहुंचे सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक और घायल संसारपुर रिश्तेदारी में मिट्टी में शामिल होने आए थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed