{"_id":"67169e1b1627981c440effbc","slug":"four-houses-submerged-in-mohana-river-erosion-has-disturbed-the-sleep-of-villagers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131686-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में चार घर समाए, कटान ने उड़ा दी ग्रामीणों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में चार घर समाए, कटान ने उड़ा दी ग्रामीणों की नींद
विज्ञापन
जसनगर में कटान करती मोहाना नदी- संवाद
तिकुनिया। मोहाना नदी जसनगर गांव में तेजी से कटान कर रही है। तीन दिन में चार ग्रामीणों के घर नदी में समा चुके हैं। पूर्व में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बंबू और मिट्टी की बोरी लगाकर काम शुरू किया था, लेकिन बाढ़ खत्म होने के बाद काम बंद कर दिया गया। अब असमय शुरू हुए कटान से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है।
ग्राम निवासी जगदीश, हरीश, श्रीराम और श्याम नारायन ने बताया कि देखते ही देखते उनके घर नदी में समा गए हैं। अब हम लोगों के पास रहने का ठिकाना भी खत्म हो गया। सिंचाई विभाग को प्रार्थनापत्र दिया गया था। काफी दिन बाद सिंचाई विभाग मौके पर आया और बांस लगाकर कटान रोकने का प्रयास किया।
इधर एक सप्ताह से गिरजापुरी बैराज में सभी गेट खोल दिए जाने के चलते पानी की धार तेज हो गई। इससे कटान दोबारा शुरू हो गया है। गांव निवासी श्री भगवान, नाथूलाल, रामवृक्ष के घर कटान की जद में हैं। यह लोग अपना आशियाना उजाड़कर सड़क पर ले जा रहे हैं। सभी का कहना है कि अब कहां जाएं।
विज्ञापन
सर्दियों का मौसम और दिवाली का त्योहार आ रहा है। कैसे मनेगी दीवाली, सब कुछ नदी में समा गया। गांव वालों ने मदद की गुहार लगाई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जसनगर में कटान को लेकर हम गंभीर हैं। परियोजना बना रहे हैं। परियोजना पर अब पक्का काम होगा। बार-बार कटान की समस्या खत्म हो जाएगी।
शोभित कुशवाहा, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग