फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four drunk youths beat up two people

Lakhimpur Kheri News: नशे में धुत चार युवकों ने दो लोगों को पीटा

Sun, 03 Mar 2024 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four drunk youths beat up two people
लखीमपुर खीरी। शनिवार देर रात कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र में नशे में धुत चार युवकों ने किसी बात पर दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। मामले का पता चला तो मारपीट करने वाले चारों युवकों के बचाव में देर रात कोतवाली पहुंचे सदर विधायक योगेश वर्मा वहां धरने पर बैठ गए। विधायक ने पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उधर, मामले में पुलिस का कहना है कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस के मुताबिक- कोतवाली सदर क्षेत्र की एलआरपी चौकी के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक पक्ष के चार युवकों ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को जमकर पीटा। बचने के लिए जब दोनों युवक एलआरपी चौकी में घुसे तो वहां पर भी चारों युवकों ने दूसरे पक्ष के दोनों युवकों की पिटाई की।
विज्ञापन

उधर, पुलिस को जब पता चला तो चौकी प्रभारी ने किसी तरह सभी को संभाला और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद सभी को कोतवाली लाया गया था। उधर, जानकारी मिलते ही सदर विधायक भी कोतवाली पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और अच्छा व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम हो रही बारिश के बाद भी विधायक जमीन पर ही बैठे रहे। सदर कोतवाली में जमीन पर धरने देने की बात सुनकर एएसपी से लेकर कोतवाली प्रभारी के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे एएसपी ने काफी देर तक नाराज विधायक को मनाने का प्रयास किया लेकिन विधायक कार्रवाई पर अड़े थे।

पुलिस बोली- मारपीट के मामले में नहीं मिली तहरीर, सभी युवक हिरासत में
कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि शहर के गोविंदनगर निवासी निखिल वर्मा निवासी गोविंद नगर, शिवा निवासी बडेखरवा, अमित निवासी राजापुर, ऋषभ निवासी बड़खेरवा व दूसरे पक्ष के गोविंद सिंह निवासी अरनी टोला व गोपेश निवासी पिपरिया बाईपास के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही सभी को कोतवाली लाया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

इससे पहले भी कई बार धरना दे चुके हैं सदर विधायक
विधायक योगेश वर्मा इससे पहले भी कई बार धरने पर बैठ चुके हैं। करीब एक साल पहले संकटा देवी स्थित एक दुकानदार से हुए बवाल के बाद आक्रोशित हुए विधायक को काफी देर तक धरने पर बैठना पड़ा था। वहीं रोडवेज पर खुद की गाड़ी फंस जाने के चलते नाराज विधायक ने डिवाइडर पर ही बैठकर धरना देना शुरू कर दिया था।



मामले की जानकारी होने के बाद युवकों को कोतवाली गया था। पूरे मसले की जांच कराने के लिए सीओ सिटी को निर्देश दिए गए हैं। चौकी प्रभारी पर अभद्रता और अच्छा व्यवहार न करने की भी जांच कराई जाएगी। जांच में जो पहलू सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। - पवन गौतम, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed