फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   formers of the sugercane not getting relief in the measurment of sugercane

गन्ना तौल का किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 11 Feb 2016 07:30 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 11 Feb 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
formers of the sugercane not getting relief in the measurment of sugercane
प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर नगर में धर्मकांटा अधिकृत कर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सामायिक लिपिक रामकिशोर वर्मा की तौल कराने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। वह गन्ना किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों और बैलगाड़ियों की तौल करवा कर बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड चीनी मिल में आपूर्ति के लिए भेजते हैं तो मिल गेट उस गन्ने के वजन में काफी अंतर आता है। इस पर छितौनियां के विद्यासागर, मुरादपुर के सुरेंद्र कुमार, अहमदनगर के भोलानाथ, छितौनियां के राजेंद्र कुमार, दतेली की गोदावरी, द्वारिकागंज के अमित शुक्ला आदि किसानों ने आपत्ति जताई है। इस बाबत जिला गन्नाधिकारी जगदीशचंद्र यादव का कहना है कि शासन द्वारा अधिकृत तौल कांटे और चीनी मिल के तौल कांटे की तौल में अंतर आने पर सहायक चीनी आयुक्त सीतापुर को दोनों स्थानों पर हुई तौल का विवरण कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना किसान ने दी बीएचएल के खिलाफ तहरीर
गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी गन्ना किसान लोकेश गुप्त ने कोतवाली में तहरीर देकर बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड चीनी मिल द्वारा 70 किलो की घटतौली का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर उन्होंने गन्ना आयुक्त, डीएम और एसपी को शिकायतीपत्र भेजकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। तहरीर में लिखा गया है कि 10 फरवरी को गन्ना किसान लोकेश गुप्त ने अपने खेत से भैंसागाड़ी में गन्ना भरकर खुटार मार्ग स्थित श्रीराम कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटे पर गन्ने की तौल कराई, जिसमें ग्रास वेट 37-45किग्रा अंकित किया गया, किंतु बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के कांटा नंबर चार पर भैंसा गाड़ी का वजन 36-75 क्विंटल अंकित किया गया। किसान ने 70 किग्रा अधिक गन्ना तौलने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। किंतु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कोतवाल-गोला, सीबी सिंह ने कहा कि तहरीर पर चीनी मिल के अधिकारी से बात कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed