फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former SP Speaker attacked with sticks on his birthday

जन्मदिन पर सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पर लाठियों से हमला

Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former SP Speaker attacked with sticks on his birthday
धौरहरा। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र के गांव महरिया मजरा बसहिया में अपने घर पर जन्मदिन मना रहे सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष को मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने लाठियों से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महरिया ग्राम पंचायत के मजरा बसहिया में रहने वाले सपा के पूर्व विधानसभा (धौरहरा) अध्यक्ष पंकज साहू पुत्र बाबूराम ने बताया कि बुधवार की रात वह अपने घर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे थे कि रात में ही पड़ोसियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी सुभाष यादव पुत्र माधोलाल व आदेश, रामू पुत्रगण शिवप्रसाद यादव निवासी बसहिया आदि लोगों ने लाठियों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। घायल अवस्था में परिजन उन्हें सीएचसी खमरिया ले गए, जहां हालत गंभीर देख परिजन ने लखीमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर खमरिया चौकी में देकर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर की जानकारी नहीं है। सुबह से ही ऐरा पुल पर डूबे युवक की तलाश में लगा हुआ हूं। अगर तहरीर दी गई है तो जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed