Lakhimpur Kheri: पूर्व प्रधान ने रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी, छह माह पूर्व बेटे ने भी की थी आत्महत्या
छह माह पहले पूर्व प्रधान के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे परिजन उबर भी न पाए थे कि दूसरी घटना से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में रविवार को पूर्व प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है।
रामापुर चौकी क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी 55 वर्षीय पूर्व प्रधान उत्तम वर्मा दो बार प्रधान रह चुके हैं। वर्तमान में उनका भतीजा विकास वर्मा प्रधान है। पूर्व प्रधान उत्तम वर्मा लिवर सिसोरिस नामक बीमारी से पीड़ित थे, जिससे वह ज्यादातर समय घर पर ही रहते थे।
रविवार को दोपहर में वह अपने कमरे में थे, जबकि पत्नी व अन्य लोग बाहर थे। तभी कमरे के अंदर से फायर की आवाज पर भागते हुए कमरे में दाखिल हुए, तो अंदर का नजारा देखकर सन्ना रह गए। कमरे में उत्तम वर्मा अचेत पड़े थे और पास में रिवाल्वर पड़ा था। घटनाक्रम को जानकर घर में कोहराम मच गया।
छह महीने पहले बेटे ने कर ली थी आत्महत्या
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। बताते हैं कि छह माह पहले पूर्व प्रधान के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिससे परिजन उबर भी न पाए थे कि दूसरी घटना से उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान ने रिवाल्वर से दो फायर किए गए, जिसमें पहला मिस हो गया, जबकि दूसरी बार में फायर हो गया। मृतक ने रिवॉल्वर की नाल को कान में घुसाकर फायर की थी, जिससे मौके पर मौत हो गई। आत्महत्या का कारण बीमार बताया है, जबकि उनका इलाज दिल्ली से चल रहा था।