{"_id":"6824daaa89898231fe046ca3","slug":"former-pradhan-arrested-with-double-barrel-gun-and-cartridges-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-145798-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डबल बैरल बंदूक और कारतूस के साथ पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डबल बैरल बंदूक और कारतूस के साथ पूर्व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।सोशल मीडिया
सिंगाही। निबौरिया गांव में भाजपा के मंडल महामंत्री पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डबल बैरल बंदूक और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि बीती 25 अप्रैल को निबौरिया गांव में खेत की मेड़ पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा और गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान वीरेंद्र वर्मा ने अरविंद वर्मा पर फायर झोंक दिया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अरविंद वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र वर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार रात वीरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।