फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former MP Zafar Ali Naqvi under house arrest for three days

पूर्व सांसद जफर अली नकवी तीन दिन से घर में नजरबंद

Thu, 07 Oct 2021 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Former MP Zafar Ali Naqvi under house arrest for three days
जफर अली नकबी

प्रियंका गांधी से मिलने सीतापुर जाना चाहते थे पूर्व सांसद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी को प्रशासन ने तीन दिन से घर में नजरबंद कर रखा है। वे प्रियंका गांधी से मिलने के लिए सीतापुर जाना चाहते थे।
नकवी ने कहा कि प्रियंका गांधी मारे गए लोगों के परिवारों से सांत्वना देने के लिए मिलना चाहती हैं, लेकिन प्रशासन का उनको लखीमपुर न आने देना और सीतापुर में ही गिरफ्तार कर लेना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। रात में किसी महिला को बिना वारंट गिरफ्तार करना गैरकानूनी और अमानवीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। देश में इस समय तानाशाही का माहौल है और लोकतंत्र समाप्त हो गया है। किसानों का हक छीना जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि अमन चैन वाले लखीमपुर खीरी में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है। ऐसी साजिश को नाकाम करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed