फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former MP's funeral masses aroused was

पूर्व सांसद की शव यात्रा में उमड़ा जन समूह

Fri, 11 Nov 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Former MP's funeral masses aroused was
mp - फोटो : amar ujala
- गारद ने दी सलामी, अधिकारियों, नेताओं ने दी पुष्पांजलि
विज्ञापन

लोकसभा खीरी से तीन बार सांसद रहीं ऊषा वर्मा का अंतिम संस्कार खुटार रोड स्थित उनके मिल परिसर में किया गया है। सुबह 10 बजे लखीमपुर रोड स्थित उनके आवास से निकली शव यात्रा में शामिल होने के लिए जन समूह उमड़ पड़ा। लखीमपुर रोड और खुटार रोड होते हुए उनका शव मिल परिसर ले जाया गया। जहां उनके शव पर जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुष्प चक्र और पुष्प मालाएं चढ़ाईं, गारद ने सलामी दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बालगोविंद वर्मा की पत्नी और वर्तमान राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश की मां पूर्व सांसद ऊषा वर्मा का निधन बुधवार की दोपहर को मुंबई में उनके छोटे पुत्र प्रेमप्रकाश वर्मा के आवास पर हो गया था। वह 88 वर्ष की थीं। निधन के बाद उनका शव नगर स्थित आवास पर गुरुवार को लाया गया। शव के आते ही शुभचिंतकों, जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाज सेवियों का दर्शनार्थ, तांता लग गया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे लखीमपुर रोड स्थित आवास से शवयात्रा खुटार रोड स्थित उनके मिल परिसर के लिए निकली। शव यात्रा में नगर सहित कई जिलों, दूर-दराज क्षेत्र से आए लोगों का जनसमूह शामिल हुआ। अंतिम संस्कार स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ स्वर्गीय ऊषा वर्मा को गारद सलामी दी गई और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पुष्प चक्र, पुष्प माला चढ़ाई। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने दी।
विज्ञापन


शव यात्रा में यह हुए शामिल
गोला गोकर्णनाथ। एडीएम उमेश नारायण पांडे, एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, कोतवाल अशोक कुमार पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, आरए उस्मानी, जिलाध्यक्ष अनुुराग पटेल, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, जफर अली नकवी, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, रामसरन, सुनील भार्गव, कृष्ण गोपाल पटेल, रोमी साहनी, पूर्व विधायक अरविंद गिरि, वरुण अग्रवाल, प्रीतइंदर सिंह, रामपाल सिंह, चंदनलाल बाल्मीकि, नरेश यादव, प्रहलाद पटेल, बीटू पटेल, लोकेश गुप्त, विजय शुक्ल रिंकू, ठाकुर प्रसाद गंगवार, विनीत मनार, डॉ संजीव कनौजिया, योगेश वर्मा, ईश्वरदीन वर्मा, नवनीत अग्निहोत्री, ओमप्रकाश वर्मा एडवोकेट, संजय सिंह, अवधेश सिंह, मोंटी गिरि, रवि लोहिया, पारस प्रसाद मिश्र, अतुल अग्रवाल, राजेश शुक्ल, बारिस अली, मालती प्रसाद वर्मा, शैलेंद्र सक्सेना, राजेश बाजपेयी सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के लोग शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी
बांकेगंज। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा के निधन पर ब्लाक मुख्यालय पर शोक सभा ब्लाक प्रमुख ज्ञान देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बीडीसी मेंबरों और ब्लाक कर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कस्बे में गोविंद राम गोयल की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed