फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Forest and wildlife The resolution of saving

वन और वन्यजीवों को  बचाने का लिया संकल्प

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Forest and wildlife The resolution of saving
पाौधाराोपण - फोटो : अमर उजाला
इंदिरा मनोरंजन वन में मनाया गया वन महोत्सव
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर रेंज अंतर्गत इंदिरा मनोरंजन वन में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों और मौजूद ग्रामीणों ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुड़नापुर के प्रधान गुरुबख्श सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। 
वन महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरुबख्श सिंह ने कहा कि प्रकृति के लगातार दोहन से तमाम प्राकृतिक आपदाएं आना शुरू हो गई हैं। जंगल और बागों का क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। इससे पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। यदि हम अभी नहीं चेते तो आने वाले समय में इसके भयावह परिणाम होंगे। 
विज्ञापन

शारदानगर रेंज अधिकारी श्रीभगवान सिंह यादव ने कहा कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है। वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पॉलिथीन त्यागने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए लोगों से कहा। उन्होंने मौजूद लोगों को वन वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर अशर्फी लाल, पीडी यादव, फारेस्टर शीतला प्रसाद, फारेस्ट गार्ड रविकांत वर्मा, जोगेंद्र सिंह, धनीराम, कुलदीप के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed