{"_id":"6ad11a98f4ae403101064791","slug":"food-safety-officer-accused-of-threatening-audio-clip-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187589-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर धमकाने का आरोप, ऑडियो क्लिप वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर धमकाने का आरोप, ऑडियो क्लिप वायरल
Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
निघासन। पलिया के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह और पाल महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल (डीके पाल) के बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें अधिकारी पर राजनीतिक रसूख का हवाला देकर धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप है। हालांकि, ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
डीके पाल के मुताबिक, उन्होंने एक काम के सिलसिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को काॅल की थी। जवाब नहीं मिलने पर व्हाट्सएप पर संदेश भेजा। आरोप है कि इसके बाद अधिकारी ने फोन पर धमकाया और कहा कि उनका राजनीतिक बैकग्राउंड जानने पर वह किनारे हो जाएंगे।
डीके पाल ने मामले की शिकायत मंत्री अजीत पाल सिंह से की और उन्हें ऑडियो भी भेजा है। उनके अनुसार, मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। डीके पाल ने आरोप लगाया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी उनके रिश्तेदार की दुकान से प्रत्येक त्योहार पर तीन हजार रुपये लेते थे।
विज्ञापन
उन्होंने इसका विरोध करते हुए रुपये देने से मना कर दिया था। डीके पाल का दावा है कि इसी बात से नाराज होकर अधिकारी उन पर आरोप लगा रहे हैं।
वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने कहा कि डीके पाल मंत्री अजीत पाल सिंह के करीबी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीके पाल व्यापारियों को परेशान करते हैं, डेयरी दुकानों से घी मांगते हैं और निघासन व पलिया के कई व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाते हैं।