फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Following the notification of major post

ब्लाक प्रमुख पद की अधिसूचना जारी

Mon, 18 Jan 2016 05:07 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 18 Jan 2016 05:07 PM IST
विज्ञापन
Following the notification of major post
 राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। इसके मुताबिक चुनाव सिर्फ दो दिनों में ही निपटाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अधिसूचना के मुताबिक पांच फरवरी को प्रत्याशियों का नामांकन कराया जाएगा और सात फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की इस अधिसूचना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक फरवरी को सार्वजनिक सूचना जारी कर दी जाएगी। आयोग ने कहा है कि चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी देने के संबंध में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को डाक से चिट्ठी भेजी जाएगी। आयोग ने अपनी अधिसूचना में पांच फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन, तीन बजे के बाद कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने का समय तय किया गया है। जबकि सात फरवरी को 11 बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक मतगणना पूरी कर परिणामों की घोषणा भी की जाएगी। वहीं अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव को लेकर छिटपुट तैयारियां भी पूरी की जा रही है। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी 1804 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। घोषित तिथियों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed