{"_id":"e5d87962b9bd795a68ee513f1e62f6d3","slug":"fog-and-cold-winds-increased-incidence-of-cold-wave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ा शीतलहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Jan 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। सर्द हवाओं के साथ कोहरे के कहर ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को पूरे दिन और रात भर चली सर्द हवाओं से जिले में गलन एकाएक बढ़ गई। मंगलवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा, इसके बाद आसमान में बादल छा गए। इसके चलते दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए लोग दिन भर धूप को तरसते रहे। बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहा।
मंगलवार की सुबह से पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखाई दिया। दोपहर बाद जब कोहरे से निजात मिली तो आसमान बादलों से ढक गया। सूरज बादलों के पीछे कसमसाता रहा लेकिन उसे चमकने का मौका ही नहीं मिला। इससे दिन भर लोग धूप को तरसते रहे। गर्म कपड़ों के लबादे में लिपटने और रजाई में दुबकने से सिवा लोगों के पास दूसरा चारा नहीं बचा।
सुबह से घना कोहरा छाए रहने के कारण मंगलवार को अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलीं। बसों और दूसरे वाहनों को भी रेंगती हुई रफ्तार से चलना पड़ा। इसके कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह दृश्यता बीस मीटर भी नहीं थी। ऐसे में बच्चों को स्कूल कॉलेज जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर बर्फीली हवाएं चलने से काफी गलन रही। भारी-भरकम गर्म कपड़े भी ठंड से बचाव नहीं कर पाए। लोगों को अलाव के सहारे दिन काटने पड़े। शाम होते ही लोग घरों के अंदर रजाइयों में दुबक गए। इससे सरेशाम ही शहर में सन्नाटा छा गया।