फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fog and cold

दोपहर तक छाया रहा घना कोहरा

Mon, 29 Dec 2014 10:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
fog and cold
जिले में शीतलहर और कोहरे का कहर सोमवार को भी जारी रहा। रात से ही छाया कोहरा सुबह और घना हो गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकला तो गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत दी। बावजूद इसके लगातार बर्फीली हवाएं चलते रहने से गलन के कारण लोग बेहाल रहे। घने कोहरे के कारण सोमवार को वाहन रेंग-रेंग कर चले।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर हुई बर्फवारी का असर जिले में साफ दिख रहा है। सर्द पछुआ हवाओं के कारण जिला खीरी समेत पूरा तराई इलाका भीषण शीतलहर की चपेट में है। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या चार से पांच घंटे देर से शुरू हो पा रही है। कोहरे के कारण बच्चों को स्कूल कालेज जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डीएम ने ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद करा दिए हैं। लेकिन कक्षा आठ से ऊपर के विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण सुबह वाहनों की गति काफी धीमी रही। इसके चलते लखीमपुर स्टेशन पर पहुंचने वाली तकरीबन सभी ट्रेने लेट चलीं। बसें भी कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से देर से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे और ठंड के कारण बाजार भी रोज की अपेक्षा देर से खुले। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा रहा लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने पर बाजार और सड़कों पर रौनक लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed