फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fog alert today, tomorrow, cold day warning

Lakhimpur Kheri News: आज,कल कोहरे का अलर्ट, शीत दिवस की चेतावनी

Mon, 06 Jan 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fog alert today, tomorrow, cold day warning
लखीमपुर खीरी। सोमवार को सुबह घने कोहरे की चादर छा गई। इस कारण दृश्यता शून्य हो गई। वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। हालांकि रविवार से तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार और बुधवार के लिए मौसम विभाग ने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर में 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। फिर अचानक से निकली तेज धूप ने लोगों को काफी राहत दी।
विज्ञापन


दोपहर में लोग छतों पर, मैदानों में, सड़क किनारे धूप सेंकते नजर आए। बच्चों ने पार्कों में पहुंचकर मस्ती की और मैदानों में पतंगबाजी व क्रिकेट खेलकर धूप का आनंद लिया। धूप के कारण दिनभर बाजारों और सड़कों पर लोगों को चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि शाम होते होते फिर से सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले आठ दिनों से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह व शाम को कोहरे की बीच चल रही सर्द हवाएं तराई के लोगों को कंपा रही हैं। दिन में जरूरी काम निपटाकर लोग घरों को पहुंच जा रहे हैं। आग, हीटर के सहारे सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

सोमवार को दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को राहत दी और सर्दी का एहसास कम हुआ। हालांकि मंगलवार और बुधवार के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को शीत दिवस रहने की भी मौसम विभाग की चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed