{"_id":"697142357675c0d5cb05628e","slug":"flyover-to-be-built-at-mohammadi-bypass-intersection-in-gola-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-166432-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर
Thu, 22 Jan 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
गोला में मोहम्मदी मार्ग बाईपास चौराहे पर फ्लाईओवर का सर्वे करती टीम। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में एक ओर जहां शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण जारी है, वहीं मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर की मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण मार्च 2025 से शुरू होना था लेकिन कार्य टलता रहा। अब प्रशासन की तरफ से सर्वे कराया जा रहा है। इससे निर्माण शीघ्र शुरू होने की उम्मीद बंध गई है।
गोला में फ्लाईओवर बनने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। कार्य में डेढ़ अरब से अधिक की लागत आएगी। बीच चौराहे से लखीमपुर और खुटार की ओर पुल की लंबाई एक-एक किलोमीटर रहेगी। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एनएचएआई के पास है। यह निर्माण वर्ष 2027 के अंत तक पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है। फ्लाईओवर के दोनों ओर साढे़ नौ-नौ मीटर सर्विस रोड और डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा नाला रहेगा।
-- -
सुजईकुंड़ा-पंडितपुरवा पुल का शिलान्यास आज
धौरहरा। क्षेत्रवासियों का तीन दशक पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हाेगा। विधायक विनोद शंकर अवस्थी बृहस्पतिवार को सुजईकुंड़ा-पंडितपुरवा पुल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। धौरहरा को जोड़ने वाले सुजईकुंड़ा पुल के अभाव में लोगों को बरसात में परेशानी होती थी। आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों, मरीजों और किसानों को खास दिक्कतें होती थीं। इसके लिए कई आंदोलन हुए। इस पुल के निर्माण से सुजईकुंड़ा, पंडितपुरवा सहित आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण को लेकर खुशी जताई। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। संवाद