फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fluctuations in temperature increased patients, OPD crossed 900

तापमान में उतार-चढ़ाव ने बढ़ाए मरीज, ओपीडी 900 पार पहुंची

Sat, 26 Feb 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fluctuations in temperature increased patients, OPD crossed 900
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े मरीज।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में सर्वाधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार के पहुंचे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पिछले कुछ दिन से तेज धूप खिल रही है, जबकि रात में अत्याधिक सर्दी हो जाती है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सर्दी, जुकाम से लेकर वायरल बुखार की चपेट में आने लगे हैं। सर्दी, बुखार से पीड़ित मरीजों ने जिला अस्पताल की ओपीडी 900 के पार पहुंचा दी है। डॉक्टर मरीजों को ठंडी वस्तुओं का सेवन न करने से लेकर दिन में पंखा न चलाने का मशविरा दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में शुक्रवार को काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर और दवा वितरण कक्ष के सामने लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा रही। शुक्रवार को जिला अस्पताल में नौ सौ से अधिक नए पर्चे बने, जबकि करीब 400 पुराने पर्चों पर मरीज देखे गए। इनमें करीब तीन से चार सौ मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के थे। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिन से मौसम निरंतर बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही तो वहीं सुबह रात में ठंड में हो रही है। ऐसे में दिन में गर्मी लगने पर लोग पंखे का उपयोग करने लगे हैं। इस तरह की लापरवाही और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस तरह के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। उधर, डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना भी अभी गया नहीं है। इसलिए मौसम के साथ इससे भी सावधान रहने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, तेज धूप से आने पर पंखा आदि न चलाएं, ठंडा पानी न पिएं। बीमारियों से बचने के लिए गुनगुना पानी पीएं, मास्क लगाएं और सर्दी-जुकाम आदि होने पर अस्पताल आकर दिखाएं, क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में किसी भी तरह की लापरवाही मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी में रोजाना इनकी संख्या बढ़ रही है। ऐसे मौसम में बेहद सतर्कता और एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
- डॉ. एसके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed