फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   floud

नेपाल में भारी बारिश से खीरी की नदियां उफनाईं

Sat, 28 Aug 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
floud
धनगढ़ी (नेपाल) में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुआ पुल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण जनपद की नदियां उफना गईं हैं। घाघरा बैराज से 2,29,687 क्यूसेक और शारदा बैराज बनबसा से 2,07,130 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। इससे नदियों के किनारे गांवों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। डीएम डॉ अरविंद कुुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट जारी करते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद की शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से पलिया, निघासन, धौरहरा, लखीमपुर और गोला तहसील क्षेत्रों के दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों पर होने वाली भारी बारिश के चलते भी शारदा बैराज बनबसा से डिस्चार्ज होने वाले पानी की मात्रा में काफी वृद्धि हुई है। इसलिए डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य के लिए बनाई गई बाढ़ चौकियों को तत्काल क्रियाशील करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। चौकियों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क करते हुए कहा है कि ग्रामवासियों को सचेत कर दिया जाए कि वह प्रभावित क्षेत्र में न जाएं। डीएम ने बाढ़ के अलर्ट के संबंध में तहसीलदार, एसडीएम, अभियंता बाढ़ सिंचाई खंड शारदानगर एवं जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

---
मोहाना नदी फिर उफनाई, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न
तिकुनियां। मोहना नदी का जलस्तर अचानक एक बार फिर बढ़ गया है। इसके चलते गंगानगर, रननगर, इंद्रनगर गांवों के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। गांव तक पहुंचने वाली खखरौला रोड पर ग्रामीणों के चंदा करके पिछले साल पाटा गया नाला पानी के तेज बहाव में कट गया है। सड़कों पर करीब दो से तीन फीट पानी बह रहा है। कई मार्गों पर आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी है। पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही है जिसके चलते पहाड़ों का पानी सीधे मोहाना नदी में आ रहा है। यह पानी भारत नेपाल सीमा के इलाके में तबाही मचा रहा है। बुधवार को मोहाना नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया था और गुरुवार को नदी सामान्य स्थिति में आ गई थी। शुक्रवार को सुबह से नदी का जलस्तर फिर अचानक बढ़ने लगा और इतना बढ़ा कि नदी किनारे के गांव पुरबिया बस्ती, रननगर, इंद्रनगर की सड़कों पर दो से तीन फीट पानी बहने लगा और फसलें जलमग्न हो गई। पानी का बहाव निरंतर जारी है जिससे लोग घबराए हुए हैं। सबसे बुरा हाल पुरबिया बस्ती का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाना नदी की बाढ़ का पानी तिकुनिया, मुजहा, इंदिरानगर रोड, तिकुनिया, बनबीरपुर, रननगर रोड, खखरोला रोड, पर चल रहा है। गांव के लोगों का संपर्क तिकुनिया मंडी से कट गया है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ की सूचना मिली है। मौके पर तहसील के अधिकारी पहुंच गए हैं। संवाद
----------------------
सभी बाढ़ राहत चौकियों को किया सक्रिय
धौरहरा। पड़ोसी देश नेपाल में हो रही बारिश के बाद नदियों के बढ़े जलस्तर ने बाढ़ की आशंका बढ़ा दी है। घाघरा बैराज से 229667 लाख क्यूसेक पानी और बनबसा बैराज से शारदा नदी में 207130 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। धौरहरा क्षेत्र में भी घाघरा और शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। एसडीएम ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। शुक्रवार को बनबसा बैराज से नदियों में पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद बाढ़ और कटान की आशंका को लेकर धौरहरा क्षेत्र में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।
एसडीएम रेनू ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। सभी बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तहसील प्रशासन तैयार है। संवाद
----
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका से ग्रामीण भयभीत
पलियाकलां। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद बनबसा बैराज से दोपहर 11 बजे दो लाख सात हजार 130 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया। जल आयोग का कहना है कि देर रात तक यह पानी शारदा नदी में आकर मिलेगा। जिसके चलते नदी किनारे आबाद गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।
नदी किनारे गांवों में संचालित ऑक्सफेम इंडिया द्वारा भी ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश मिले हैं। उधर शारदा नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर 154.540 सेंटीमीटर पर बह रहा है। संवाद
----
भारी बारिश से नेपाल की नदियों का बढ़ा जलस्तर
धनगढ़ी (नेपाल)। बृहस्पतिवार की रात से हो रही बारिश के चलते कैलाली जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। करीब 150 घर पानी में डूब गए हैं। उधर नदी किनारे कपड़ा धो रही एक महिला भी अचानक बाढ़ का पानी आ जाने से बह गई और उसकी मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचाव दल ने बचा लिया।

कैलाली जिला प्रशासन के सूचना अधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि बारिश से कैलाली की मोहाना, कर्णाली, कांडा, गुलरा, कटेनी और पथरेया नदी का जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के गांवों में पानी भर गया है। लमकी चूहा नगर पालिका वार्ड छह चरेला स्थित गुलरा नदी में बृहस्पतिवार की शाम को फुफिया (90) थारू नदी की बाढ़ में बह गई और करीब सात किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। बचाव दल दो लोगों को देर रात पानी में डूबने से बचाया। बाढ़ से वार्ड चार के 80 और वार्ड सात के 58 घरों में पानी भर गया। मोहाना नदी में बाढ़ आने से धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के राजघाट को जोड़ने वाला स्काई फोल्डिंग पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आवागमन बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed