फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood victims intersection jam imposed

बाढ़ कटान पीड़ितों ने जाम लगाया

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा खीरी। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Flood victims intersection jam imposed
flood - फोटो : amar ujala
शनिवार से काम शुरू कराने के आश्वासन पर खुला जाम
विज्ञापन

जाम में फंसी रही स्कूल बसें और एंबुलेस

ईसानगर ब्लाक के हुलासपुरवा, हटवा, रुद्रपुर समेत दर्जनों गांवों के कटान पीड़ितों ने सिसैया चौराहे पर धरना देकर पीलीभीत-बस्ती हाईवे को जाम कर दिया। प्रशासन को जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब एसडीएम धौरहरा आलोक वर्मा ने शनिवार से कटान रोकने के लिए काम शुरू कराने का आश्वासन दिया तब जाकर पीड़ित माने। तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण सिसैया चौराहे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गईं। 
बाढ़ कटान मुक्ति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुलासपुरवा, हटवा, रुद्रपुर, ईसानगर सहित दर्जनों गांवों के लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों से सिसैया चौराहे पर सुबह नौ बजे से ही आना शुरू हो गए। उन्होंने करीब 11 बजे सिसैया चौराहे पर धरना देकर पीलीभीत-बस्ती हाईवे जाम कर दिया। इससे धौरहरा से ईसानगर, लखीमपुर से बहराइच रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम में ट्रक, स्कूल बसें, रोड़वेज बसें, गैस वाहन, एंबुलेंस तीन घंटों तक फंसी रहीं।
विज्ञापन

एसडीएम आलोक कुमार वर्मा, तहसीलदार नीरज पटेल ने लाख मनाने की कोशिश की, लेकिन कटान पीड़ित नहीं माने। भारी बारिश में भी बीच सड़क पर बैठे रहे। समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता विनोद धौरहरा और अनुपम अवस्थी भी कटान पीड़ितों के साथ धरने पर बैठ गए। तीन घंटे बाद एसडीएम आलोक वर्मा के शनिवार को जीयो ट्यूब लगा कर कटान रोकने के लिए काम शुरू कराने के अश्वासन पर सभी लोग माने और धरना खत्म किया। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ कटान मुक्ति संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आर्य प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, आचार्य संजय कुमार ने कहा कि यदि शनिवार से बचाव कार्य शुरू नही हुआ तो सोमवार को पूरे जिले की सड़कों को जाम किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान हुलासपुरवा रामभजन मौर्य, महेश प्रसाद, भाई लाल अखिलेश मौर्य, कन्हैया बाजपेयी, देवेंद्र सिंह, मनोज राजवंशी, अनुपम अवस्थी,मनीष मिश्र, सुमित तिवारी, भाईलाल समेत कई हजार लोग मौजूद रहे।

--
‘बाढ़ रोको, कटान रोको, बर्बाद होता किसान रोको’
हाथों में घाघरा के कटान से मुक्ति अभियान का बैनर लबों पर गुस्सा दिल में एक आस लिए बिना सेनापति की सेना ‘कटान पीड़ितों’ का जज्बा देखते ही बनता था। इनके हाथों में थमे बैनर पर लिखा था बाढ़ रोको, कटान रोको बर्बाद होता किसान रोको। सरकार की ओर उम्मीद भरी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कटान पीड़ित डीएम आकाशदीप से वार्ता पर अड़े रहे। एसडीएम आलोक वर्मा के आश्वासन पर ही ये लोग माने। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed