फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood like situation in Gola due to rain

रात से हुई बरसात से गोला में हो गए बाढ़ जैसे हालात

Thu, 04 Aug 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Flood like situation in Gola due to rain
पुनर्भुग्रंट ग्राम पंचायत के सम्पर्क मार्ग में भरा पानी। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। रात से हुई भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नगर के डॉ. आंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन रोड, सिनेमा रोड, हमीद मार्केट, नीची भूड, निकटवर्ती ग्राम पंचायत पुनर्भ ग्रंट के अलीगंज रोड से संपर्क मार्ग पर करीब एक फुट तक पानी भर गया। छोटी काशी में जलभराव की इस बड़ी समस्या ने नगर पालिका परिषद के साथ जिला और तहसील प्रशासन के अधिकारियों के दावों की भी पोल खोल दी है। सावन में भगवान शिव के दर्शन को आए शिव भक्तों को मार्गों पर भरे गंदे पानी से होकर मंदिर जाना पड़ा।
विज्ञापन

पुनर्भु ग्रंट की गुप्ता कालोनी के घरों में घुसा पानी
नगर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पुनर्भु ग्रंट का मंगलवार रात बरसात में हाल खराब हो गया। जलभराव इतना की संपर्क मार्ग और आसपास का क्षेत्र जल मग्न होकर तालाब देता हो गया। पास की गुप्ता कॉलोनी में लोगों के घरों तक में पानी जा घुसा।
विज्ञापन

मिल डायवर्जन रोड पर भरे गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचे शिव भक्त
पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग मिल डायवर्जन रोड पर बरसात और आसपास का गंदा पानी भर गया। करीब पांच फुट तक हुए जलभराव से मार्ग दोपहर तक खाली नहीं हो सका। कंधे पर पवित्र कांवड़ रखे शिव भक्तों को किसी गंदे पानी से होकर शिव मंदिर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा रोड पर हुआ जलभराव
मंगलवार रात हुई भारी बरसात से सिनेमा रोड पर चार से पांच फुट तक पानी भर गया। गड्ढा युक्त सिनेमा रोड पर भरे पानी ने राहगीरों की मुसीबत और भी बढ़ा दी। इस राह में कई बाइक सवार गड्ढों के कारण जलभराव में गिर गए।

पौराणिक शिव मंदिर की मुख्य गली में भी पहुंचा पानी
बरसात से शिव मंदिर की मुख्य गली तक पानी जा पहुंचा। आलम यह है कि शिव मंदिर को आने वाले सभी मार्गों में कई फुट पानी भर गया। जल निकास ना होने से पानी दोपहर तक नहीं निकला। श्रद्धालुओं को उसी पानी से मंदिर जाना पड़ा।

गोला के सिनेमा रोड पर जलभराव से निकलते वाहन।

गोला के सिनेमा रोड पर जलभराव से निकलते वाहन।- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed