फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood-like conditions on the roads, with waterlogging and fallen trees elsewhere

Lakhimpur Kheri News: सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात, कहीं जलभराव तो कहीं गिरे पेड़

Mon, 04 May 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Flood-like conditions on the roads, with waterlogging and fallen trees elsewhere
सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद
पलियाकलां/गोला गोकर्णनाथ/खीरी टाउन। पलियाकलां में सुबह करीब 6:30 बजे हुई तेज बारिश से वाल्मीकि मोहल्ला टापू में तब्दील हो गया। दुधवा रोड को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कई फुट तक पानी भर गया, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

गुरुकुल एकेडमी, इंडियन एकेडमी और एडमाटन स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सब्जी मंडी मार्ग पर भी सैलाब जैसे हालात रहे, जहां गेहूं से भरी ट्राॅलियों की कतारें लगी रहीं। किसानों ने फसल को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया।
विज्ञापन

मझगईं क्षेत्र में सुबह से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल सका। हालांकि, किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया और इसे राहत की बारिश कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में पहली ही बारिश में मिल डायवर्जन मार्ग, सिनेमा मार्ग और हमीद मार्केट सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नाले-नालियां उफनने से सड़कों पर पानी भर गया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है और पानी निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं।
संसारपुर क्षेत्र में तेज आंधी के चलते बोझिया रोड पर एक गुलमोहर का पेड़ जड़ समेत उखड़कर महेश कुमार के कोल्हू पर गिर गया, जिससे कोल्हू का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय आसपास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
खीरी टाउन में भी आंधी और बारिश के कारण फतेहपुर मोड़ पर शीशम का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। बारिश रुकने के बाद दुकानदारों ने पेड़ हटाकर आवागमन बहाल किया। वहीं ग्राम रत्ता सरायं के मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव, कीचड़ और पेड़ों के गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद

सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद

सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद

सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद

सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद

सुबह आई तेज आंधी में बोझिया मोड़ पर जड़ से उखड़ा पड़ा गोल्ड मोहर का पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed