{"_id":"64d280425df5be5d0d028817","slug":"flood-caused-by-spate-in-nepalese-rivers-water-filled-in-250-houses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-3404-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाली नदियों में उफान से आई बाढ़, 250 घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाली नदियों में उफान से आई बाढ़, 250 घरों में भरा पानी
विज्ञापन
गौरीफंटा थाना क्षेत्र के थारू गांव ढकिया में जायजा लेते एसडीएम व अन्य अधिकारी।
धनगढ़ी (नेपाल)। सोमवार की रात नेपाल में हुई बारिश से कैलाली जिले की मोहाना व कर्णाली नदी में जलस्तर बढ़ गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कैलारी गांव पालिका के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 250 घरों में पानी भरने से गांव छोड़कर ग्रामीण दूसरे सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां भी उनको ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगी हुईं हैं।
नेपाल में सोमवार से बारिश होने से कैलाली जिले की कर्णाली मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे कैलारी गांव पालिका के भुइंयाफांटा, रामपुर, बसंता, नारायणपुर समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया और 250 घर जलमग्न हो गए। नेपाल एपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों को घरों से सुरक्षित निकालते हुए हुलाकी सड़क समेत अन्य ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया है।
कैलाली जिला प्रशासन के सूचनाधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि बारिश से मोहाना का जलस्तर बढ़ने से भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 748/3 भी पानी के बहाव में आकर बह गया। नेपाल की अन्य कांद्रा, काड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से कनरी गांव में 15, घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के शिराधनी शिविर में 150, भजनी नगर पालिका में 15, धुसी गांव में पांच, पुलियापुर गांव के 16, कुटी गांव के 50 घरों में पानी भर गया है। यहां से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर शरण दी गई है।
विज्ञापन
थारू क्षेत्र के ढकिया में कटान कर रही मोहाना नदी
पलियाकलां। नेपाल में अत्यधिक बरसात के कारण नेपाली नदियों में उफान आ गया है। ऐसे में नेपाल की मोहाना नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है। यह नदी थारू क्षेत्र ढकिया के किनारे से बहती हुई निकलती है।
जलस्तर बढ़ने के बाद ढकिया की तरफ नदी ने कटान करना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप है। नदी अभी हालांकि गांव से दूर है, लेकिन उसका बढ़ता जलस्तर ग्रामीणों की धड़कन बढ़ा रहा है। बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए मंगलवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने गांव का दौरा किया। गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ढकिया गांव में नदी का रूख देखने के साथ ही एसडीएम ने गांव में बाढ़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से मुकम्मल कर लेने के निर्देशदिए हैं। नायब तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, गौरीफंटा कोतवाल अनिल कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
बाढ़ में फंसी तीन महिलाओं समेत आठ को बचाया गया
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे कैलाली जिले की गोदावरी नदी में सोमवार की रात करीब दस बजे बाढ़ आ गई। पानी का बहाव बढ़ने से नदी की धार दो हिस्सों में बंट गई। इससे नदी किनारे बसा एक परिवार टापू में फंस गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर मालाखेती थाना पुलिस निरीक्षक रविंद्र सिंह कार्की के नेतृत्व में नेपाल सेना के जवान, नेपाल एपीएफ और पुलिस के 11 जवानों ने बीच नदी में फंसी एक महिला समेत छह लोगों को बचाया, जबकि कंचनपुर जिले में स्याली नदी की बाढ़ में निर्मला भंडारी और गोमती साउंद निवासी शुक्लाफांटा फंस गईं थीं। उनको भी जवानों ने बचाया है। संवाद