फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five people group misdeed a teenager in Mohammadi of Lakhimpur Kheri condition of victim is critical

UP में दरिंदगी: लखीमपुर में पांच युवकों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, लड़की की हालत नाजुक, चार गिरफ्तार

Sun, 11 Sep 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Sep 2022 10:46 PM IST
सार

पुलिस ने घटना के बाद सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर चार आरोपियों में निखिल, जयराम, विमल और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांचवें आरोपी पुष्पेंद्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Five people group misdeed a teenager in Mohammadi of Lakhimpur Kheri condition of victim is critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 15 साल की किशोरी से गांव के ही पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी को गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर निखिल, जयराम, विमल और पवन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांचवें आरोपी पुष्पेंद्र की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 9.30 बजे किशोरी घर से दूर रहने वाली दादी को खाना देने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।

ये भी पढ़ें- रंगरेलियां मना रहा था ससुर: गर्लफ्रेंड संग होटल में धरा गया आपत्तिजनक हाल में, फिर थाने में हुआ बहू से सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि जब उसकी बड़ी बहन व मां गन्ने के खेत की तरफ गईं तो उन्हें देखते ही पांचों आरोपी वहां से भाग गए। किशोरी बेहोशी की हालत में थी। पुलिस के पहुंचने पर किशोरी को सीएचसी भिजवाया गया। यहां से किशोरों को महिला अस्पताल और फिर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को शंकरपुर तिराहा, शाहजहांपुर रोड से दोपहर डेढ़ बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवें आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed