फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five magic and 15 e-rickshaws seized

Lakhimpur Kheri News: पांच मैजिक और 15 ई-रिक्शा सीज

Sat, 28 Sep 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Five magic and 15 e-rickshaws seized
कार्रवार्र करते पीटीओ कौशलेंद्र -स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को पलिया में अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पिछले कुछ समय में ई-रिक्शा और खुलेे वाहनों से स्कूली बच्चों को लाते ले जाते देखा जा रहा है, जो प्रतिबंधित है। इस मुद्दे को लेकर 27 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका संज्ञान लेकर विभाग ने 15 ई-रिक्शा और पांच मैजिक सीज की हैं।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाकर पलिया से निघासन मार्ग, गौरीफंटा और भीरा मार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शा को सीज किया गया। कुछ रिक्शा ऐसे थे, जो छोटे बच्चों काे किसी न किसी स्कूल से लाने ले जाने का कार्य कर रहे थे। इनको सीज तो नहीं किया गया, लेकिन चालान कर उनके सारे प्रपत्र जब्त कर लिए गए। साथ ही दोबारा मासूूमों को बैठाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने के लिए अलग से मानक निर्धारित हैं। रिक्शा या किसी खुले वाहन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इससे बच्चों की जान काे खतरा बना रहता है। इसमें न सीट बेल्ट होती है और न ही अन्य सुरक्षा उपकरण। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 फीसदी ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले और उनका बीमा नहीं था। कई चालकों के पास लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed