फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five-day training for teachers begins

Lakhimpur Kheri News: शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Mon, 27 Oct 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five-day training for teachers begins
पलिया के ठक्कर बापा में प्र​शिक्षण के दौरान मौजूद ​शि​क्षिकाएं। स्रोत : संस्थान
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान की तरफ से शिक्षिकाओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार से किया गया। इसमें बच्चों को शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य व साफ-सफाई के लिए भी जागरूक किया गया। शिविर का नयन मिश्रा, रमाकांत पांडेय आदि ने संस्था प्रमुख अजय कुमार चौबे के साथ उद्घाटन कराया। प्रोग्राम इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण तीन माह का होता है। इसमें सभी अनुदेशिकाओं को बच्चों के लेवल के अनुसार अंग्रेजी, हिंदी व गणित के अलावा विज्ञान का ज्ञान कराया जाता है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षिकाओं को बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने केंद्रों पर बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षित कर सकें। बच्चों के अलावा माताओं को भी साक्षर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें करीब छह सौ माताएं साक्षर भी हुई हैं।
विज्ञापन

पहले दिन अनुदेशिका सोनम, जानकी राना, दीपमाला ने अपने-अपने कार्यों के बारे में बताते हुए अनुभव साझा किए। सोनम ने बताया कि मेरे केंद्र की दो बालिकाओं को मेरे द्वारा कक्षा नौ में दाखिला करवाया गया व संस्था ने रोटरी क्लब की तरफ से बालिकाओं को फीस, ड्रेस व साइकिल आदि भी प्रदान की। संस्था प्रमुख अमित कुमार ने सभी का धन्यवाद दिया। यहां पर्यवेक्षक अनिल कुमार, आसिफ अली, विकास, निधि गुप्ता समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed