फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five buses of Gola Depot expire, many buses in dilapidated condition

Lakhimpur Kheri News: गोला डिपो की पांच बसों की अवधि समाप्त, कई बसें खस्ताहाल

Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five buses of Gola Depot expire, many buses in dilapidated condition
गोला गोकर्णनाथ। डिपो की चार बसों की रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त हो गई है। समय पूरा हो जाने से इन बसों का संचालन रोक दिया गया है। बसों को नीलामी के लिए खड़ा कर दिया गया है। डिपो के एक स्टोर वाहन की अवधि भी पूरी हो गई है। चार बसें कम हो जाने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिन बसों के पंजीकरण की समय सीमा पूरी हो गई है, वह गोला से मैगलगंज होकर सीतापुर, गोला से बरेली, गोला से खुटार होकर पीलीभीत रूट पर संचालित होती थीं। इस रूट की सवारियों को बेहतर सुविधा मिलती थी। बसों के जाने से इस रूट के यात्री परेशान हैं। हालांकि गोला डिपो को चार राजधानी बसें मिली हैं। डिपो इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि यात्री सुविधाओं के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। डिपो पर बसों की कमी नहीं है। स्टोर वाहन समेत निगम की पांच बसें की नीलामी प्रक्रिया के तहत खड़ी हैं।
विज्ञापन


महंगा पड़ रहा है राजधानी का सफर
बसों की कमी से परेशान यात्रियों को भले ही राजधानी बसों से सफर की सुविधा मिलने लगी, लेकिन यह सफर उन्हें महंगा पड़ रहा है। राजधानी बसों का किराया सामान्य बसों से अधिक है। मजबूरी में यात्रियों को इन बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर, पांच बसें कम हो जाने से डिपो की कमाई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की 65 और 38 अनुबंधित बसें हो रहीं संचालित
गोला डिपो पर निगम की 65 बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। इनमें एसी बसें भी शामिल हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 38 अनुबंधित बसें भी संचालित हो रही हैं। डिपो इंचार्ज का दावा है कि डिपो पर पर्याप्त संख्या में बसें हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed