फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First the rituals of Neg were performed, then the Ram Barat started amidst cheers

Lakhimpur Kheri News: पहले निभाईं नेग की रस्में, फिर जयकारों के बीच निकली रामबरात

Thu, 15 Oct 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
First the rituals of Neg were performed, then the Ram Barat started amidst cheers
राम बारात के दौरान रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर की ऐतिहासिक 162वीं श्रीरामलीला में बृहस्पतिवार देर रात रामबरात निकाली गई। इससे पहले ट्रस्ट के सरवराहकार एवं आयोजक विपुल सेठ के आवास पर महिलाओं ने प्रभु श्रीराम को काजल लगाने और द्वार रोकने सहित विवाह की पारंपरिक रस्में निभाईं। मंगलगीतों के बीच राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सहित रामलीला के प्रमुख पात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मथुरा भवन से बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियों और जय श्रीराम के जयकारों के बीच रामबरात रवाना हुई। मेला मैदान चौक, इमली चौराहा और सदर चौराहा सहित प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। महिलाओं ने आरती उतारी। रंग-बिरंगी झालरों और आतिशबाजी से उत्सव की रौनक बढ़ी। देर रात बारात मेला मैदान पहुंची, जहां राम-सीता विवाह का मंचन हुआ। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed