{"_id":"68a2149a68c3fc82ef070c40","slug":"first-sessional-examination-in-3106-council-schools-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-153411-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 3106 परिषदीय स्कूलों में पहली सत्रीय परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 3106 परिषदीय स्कूलों में पहली सत्रीय परीक्षा आज से
Sun, 17 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के 3106 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की सोमवार से सत्रीय परीक्षा कराई जाएंगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र, काॅपी सहित अन्य खर्च कंपोजिट ग्रांट से किए जाने की अनुमति मिल चुकी है। उक्त परीक्षा में जुलाई माह तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र की शुरुआत से लेकर जुलाई तक स्कूलों में हुई पढ़ाई और बच्चों के बौद्धिक स्तर को परखने के लिए सत्रीय परीक्षा कराई जाएंगी।
परीक्षाएं 18 से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षाएं मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार ही कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया कि परीक्षाएं संपन्न होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन कक्षा शिक्षक व विषय अध्यापक द्वारा कराया जाएगा। इसके बाद परिणाम के बारे में बच्चों व उनके अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा। बताया कि परीक्षा व मूल्यांकन के अभिलेखों को विद्यालय में सुरक्षित रहेगा। कहा कि परीक्षा के समय स्कूलों की निगरानी का जिम्मा बीईओ को सौंपा गया है। परीक्षा संबंधी किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर शिक्षक बीईओ के माध्यम से अवगत कराएंगे ताकि समय रहते उनकी समस्या का समाधान हो सके।