फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First Senior District Swimming Championship in the district tomorrow

Lakhimpur Kheri News: जिले में पहली सीनियर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग चैंपियनशिप कल

Sat, 09 May 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 09 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
First Senior District Swimming Championship in the district tomorrow
लखीमपुर खीरी। डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली सीनियर डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 10 मई को द्वारिकापुरी स्थित जेनिसिस क्लब में किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन (यूपीएसए) और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार होगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के विभिन्न स्विमिंग इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी दिन और उसी स्थान पर जूनियर और सब-जूनियर इनविटेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के युवक और युवतियां प्रतिभाग करेंगे।
एसोसिएशन के पदाधिकारी हिमांशु तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली और योग्य तैराकों का चयन आगामी 67वीं सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 30 और 31 मई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed