फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First come first serve admission in B.Com and B.Sc Mathematics

Lakhimpur Kheri News: पहले आओ, पहले पाओ बीकॉम और बीएससी गणित में दाखिला

Thu, 17 Jul 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
First come first serve admission in B.Com and B.Sc Mathematics
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में कुछ दिनों पहले बीकॉम और बीएससी गणित की मेरिट जारी की गई थी। कम आवेदन आने के चलते प्रवेश कमेटी ने पहले आओ पहले पाओ के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। प्राचार्य डॉक्टर हेमंत पाल ने बताया कि उक्त कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि समय रहते उन्हें प्रवेश दिया जा सके।
विज्ञापन

काॅलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि इस बार बीकॉम और बीएससी गणित के लिए कम छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। मेरिट जारी होने के बाद सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग कराते हुए उन्हें प्रवेश दिया गया। वहीं अब रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

बताया कि उक्त कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले प्रवेशार्थी पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने प्रवेशार्थियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द प्रवेश लेना सुनिश्चित करें ताकि बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सीटों पर हर साल होता है प्रवेश
बीए - 1320
बीकाम- 360
बीएससी- 600
बीएड- 50
एमए फिलाॅसफी- 60
एमए अंग्रेजी- 60
एमए राजनीतिक विज्ञान-120
एमए हिन्दी-60
एमए अर्थशास्त्र- 60
एमए इतिहास-60
एमकॉम-60
एमएससी बाॅटनी-20

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़कर हुई 31 जुलाई

गोला गोकर्णनाथ। सीजीएनपीजी कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई-2025 सत्र में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू अध्ययन केंद्र में बीए, बीकॉम, एमए हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, ग्रामीण विकास, छह माह के विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स व एक वर्षीय रोजगारपरक डिप्लोमा जैसे- आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास, अनुवाद, खाद्य एवं पोषण आदि में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश निशुल्क है।

इग्नू जुलाई सत्र के लिए स्नातक एवं परास्नातक कार्यक्रमों में अगली कक्षा में प्रवेश के लिए री-रजिस्ट्रेशन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने लिए विश्वविद्यालय की बेवसाइट के माध्यम से आवेदन किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed