फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First choice, then booking... People are reaching showrooms to see new vehicles

Lakhimpur Kheri News: पहले पसंद, फिर बुकिंग... नए वाहन देखने शोरूम पहुंच रहे लोग

Thu, 15 Oct 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
First choice, then booking... People are reaching showrooms to see new vehicles
बाइक शोरूम पर वाहन देखते ग्राहक। संवाद
लखीमपुर खीरी। दिवाली और सहालग से पहले लोग नई सवारी खरीदने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर के बाइक-स्कूटी शोरूम पर पहुंचकर ग्राहक पहले अपनी पसंद के मॉडल देख रहे हैं, फिर कीमत और ऑफर की जानकारी लेकर बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

खासकर एक लाख रुपये तक कीमत वाले दोपहिया वाहनों की मांग अधिक है। ग्राहक वाहनों के फीचर और बजट के साथ मिलने वाली छूट के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं।
बाइक शोरूम के मैनेजर प्रवीण पांडे और रजनीश सक्सेना ने बताया कि त्योहार के साथ शादी-विवाह का सीजन भी नजदीक है। ऐसे में कुछ लोग धनतेरस और दिवाली पर नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ शादी में उपहार देने के लिए बाइक की बुकिंग करा रहे हैं। बाइक के साथ स्कूटी को लेकर भी ग्राहकों का रुझान है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक शोरूम संचालक अनुराग सहगल ने बताया कि ग्राहक अलग-अलग मॉडल की कीमत और सुविधाओं की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। वाहनों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मॉडल के अनुसार 21 हजार से 51 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। त्योहार और सहालग नजदीक आने के साथ खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एक लाख रुपये तक के वाहनों पर ज्यादा नजर
दोपहिया वाहन खरीदने पहुंच रहे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन रहे हैं। शोरूम संचालक अनुराग सहगल के अनुसार, करीब एक लाख रुपये तक कीमत वाले वाहनों की मांग अधिक है। ग्राहक मॉडल के फीचर, कीमत और उपलब्ध छूट की जानकारी लेकर फैसला कर रहे हैं।

---------
शादी में उपहार देने के लिए भी बुकिंग
दिवाली और धनतेरस के साथ सहालग नजदीक आने से दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो रही है। शोरूम मैनेजर प्रवीण पांडे और रजनीश सक्सेना के अनुसार, कुछ लोग शादी-विवाह में उपहार देने के लिए भी बाइक बुक करा रहे हैं। बाइक के साथ स्कूटी के मॉडल भी ग्राहकों की पसंद में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed