फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First arrest in Sumit suicide case, sent to jail

Lakhimpur Kheri News: सुमित आत्महत्या कांड में पहली गिरफ्तारी, भेजा जेल

Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
First arrest in Sumit suicide case, sent to jail
भीरा। थाना क्षेत्र के चर्चित सुमित गुप्ता आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मैलानी थाना पुलिस ने सतेंद्र सिंह यादव उर्फ ललतू निवासी भीरा कस्बा को लखीमपुर-शाहजहांपुर बॉर्डर के पास से दबोचा। आरोपी इस मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती छह फरवरी को भीरा निवासी सुमित गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर नगर पंचायत अध्यक्षा के पति संजय शुक्ला समेत नौ लोगों पर बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद सुमित ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा गया था।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी प्रियंका गुप्ता ने मैलानी थाने में सभी नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष मैलानी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed