फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   First Annapurna fair price shop will open in Revana village

Lakhimpur Kheri News: रेवाना गांव में खुलेगी पहली अन्नपूर्णा उचित दर दुकान

Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
First Annapurna fair price shop will open in Revana village
अन्नपूर्णा उचित दर दुकान का शिलान्यास के दौरान पूजन करते सीडीओ अनिल कुमार सिंह
लखीमपुर खीरी। शनिवार को मनरेगा योजना के तहत मितौली ब्लॉक की पहली अन्नपूर्णा उचित दर दुकान बनने की शुरुआत हो गई। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने तहसील व ब्लाक मितौली के मॉडल ग्राम रेवाना पहुंच कर विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास किया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 75 अन्नपूर्णा उचित दर दुकान (प्रति ब्लॉक 05 उचित दर दुकान) का निर्माण कराया जाना है। इसके अलावा अन्य 11 स्थलों पर मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू हुआ। अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान में ही जनसुविधा केंद्र संचालित होगा। आय, जाति, जन्म, निवास प्रमाण पत्र, आधार, पेंशन व अन्य सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी 75 अन्नपूर्णा उचित दर दुकानों का निर्माण डीसी मनरेगा के देखरेख में जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 05-05 राशन की दुकानों के अपग्रेडेशन करते हुए (अन्नपूर्णा उचित दर की दुकान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। इस दौरान उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed