Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Firecrackers will also cause a blast worth crores in the market

Lakhimpur Kheri News: पटाखों से भी बाजार में होगा करोड़ों का धमाका

Sat, 07 Nov 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers will also cause a blast worth crores in the market
शह के पीके इंटर कॉलेज के मैदान में लगी पटाखा बाजार में पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर पटाखों का बाजार भी करोड़ों के कारोबार के लिए तैयार है। व्यापारियों को इस बार जिले में करीब 20 करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन

अकेले बेहजम रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज में 120 दुकानें सजी हैं। बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। पिछले साल की तुलना में पटाखों के दाम करीब 20 प्रतिशत बढ़े हैं, लेकिन कारोबारियों को बिक्री प्रभावित होने की आशंका नहीं है।
विज्ञापन

बेहजम रोड स्थित पीके इंटर कॉलेज में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। पटाखों के साथ दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। इस बार लोगों को पटाखे खरीदने के लिए पिछले साल के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बाजार में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। दुकानों पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं और फायरकर्मी भी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सोनी ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग आसमानी पटाखों की है। इसके अलावा बम चटाई की भी मांग है। बच्चों के लिए फुलझड़ी, लहसुन और हेलीकाॅप्टर जैसे पटाखे भी उपलब्ध हैं। बटरफ्लाई पटाखे भी खूब बिक रहे हैं।
-------------
ये हैं पटाखों के दाम
पटाखा
कीमत
500 शॉट वाला रॉकेट-
8,000 से 10,000 रुपये
240 शॉट वाला रॉकेट-
3,500 से 4,500 रुपये
120 शॉट वाला रॉकेट-
2,000 से 2,500 रुपये
महताब-
300 से 750 रुपये प्रति डिब्बी
अनार-
60 से 1,400 रुपये प्रति पीस
चरखी-
450 से 600 रुपये प्रति डिब्बी
फुलझड़ी- 140 से 550 रुपये प्रति डिब्बा
वैलून-
25 से 100 रुपये
हेलीकाॅप्टर- 100 रुपये प्रति डिब्बा
नोट : ये दाम बाजार के मुताबिक दिए गए हैं।
--------

इस बार भले ही लाइसेंस मिलने में कुछ देरी हुई हो, लेकिन अच्छे कारोबार की उम्मीद है। रविवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
-सोनी, व्यापारी
-----------

इस बार आसमानी पटाखों की सबसे अधिक मांग है। बच्चों के लिए भी कई तरह के पटाखे उपलब्ध हैं। मांग को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा गया है।
-कार्तिक अरोड़ा, व्यापारी
-------------
पलिया में पटाखा बाजार की सुरक्षा जांचने पहुंची अग्निशमन टीम

पलियाकलां। दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन विभाग की टीम ने निघासन रोड स्थित टेहरा तिराहे के पास जिला पंचायत बालिका विद्यालय के मैदान में लगीं पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने टीम के साथ दुकानों का जायजा लिया। इस दौरान सभी दुकानों के सामने अग्निशमन उपकरण और गैस सिलिंडर उपलब्ध मिले।

नगर पालिका परिषद की ओर से मैदान में पानी का टैंकर भी खड़ा कराया गया है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, सभी दुकानदारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति जारी की गई है। अनुमति के आधार पर ही दुकानों का संचालन हो रहा है। मैदान में दुकानें निर्धारित मानकों के अनुरूप लगाई गई हैं। संवाद
--------
झुलसने पर 20 मिनट तक डालें ठंडा पानी : सीएमओ
लखीमपुर खीरी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने लोगों से दीपावली सुरक्षित ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने पटाखे जलाते समय ढीले, रेशमी या सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनने की सलाह दी। आतिशबाजी हमेशा खुले स्थान पर करें और बच्चों को बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने दें।

उन्होंने बताया कि आतिशबाजी के दौरान कोई व्यक्ति झुलस जाए तो प्रभावित हिस्से पर तुरंत 15 से 20 मिनट तक साफ, ठंडा बहता पानी डालें। जले स्थान पर टूथपेस्ट, तेल, हल्दी या बर्फ न लगाएं। आंख में बारूद या चिंगारी जाने पर उसे रगड़ें नहीं, बल्कि साफ पानी से हल्के छींटे मारकर धोएं और तुरंत नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें। किसी भी आकस्मिक स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें या एंबुलेंस सेवा को कॉल करें। संवाद

शह के पीके इंटर कॉलेज के मैदान में लगी पटाखा बाजार में पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

शह के पीके इंटर कॉलेज के मैदान में लगी पटाखा बाजार में पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

शह के पीके इंटर कॉलेज के मैदान में लगी पटाखा बाजार में पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

शह के पीके इंटर कॉलेज के मैदान में लगी पटाखा बाजार में पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed