फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire in the district continues, many burnt houses, six cattle scorched

जिले में आग का कहर जारी, कई घर जले, छह पशु झुलसे 

Mon, 10 Apr 2017 11:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fire in the district continues, many burnt houses, six cattle scorched
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शहर में ढाबे में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
निघासन के मुर्गहा में लगी आग, चार घर जले

 
 जिले में आग का कहर जारी है। रविवार देर रात से सोमवार शाम तक कई स्थानों पर आग लग गई, जिससे कई घर जल गए, और लाखों की क्षति हो गई। शहर की एलआरपी चौकी क्षेत्र में स्थित महिपाल ढाबे पर रविवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे वहां रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं निघासन के मुर्गहा में अग्निकांड से चार घर जल गए।
शहर की एलआरपी चौकी क्षेत्र में स्थित महिपाल यादव का ढाबा है। ढाबा मालिक ने बताया कि रविवार की रात शार्ट सर्किट से ढाबे में आग लग गई। जिससे वहां रखा फ्रिज, कूलर सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उधर ओयल के गांव मझोदिया में लगी आग से रामनरेश, सूरजपाल और मोंटी के घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।  
विज्ञापन

गुलरिया। खाना बनाते समय सोमवार की सुबह 11 बजे नब्बूपुरवा गांव निवासी राजाराम के घर में आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवाओं के चलने के कारण सात घर जल गए और तीन पशु झुलस गए। आग ने रामनरेश रामकुमार, दयाराम, कामता, छोटेलाल, कल्लू आदि के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरों में रखा अनाज, कपडे़, बर्तन, नकदी, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गया। रामकुमार की एक भैंस एक पड़िया तथा एक भैंसा झुलस गया। आग लगने की सूचना पर ग्राम प्रधान छोटेलाल मिश्र, लेखपाल देवीचरण त्रिवेदी, कानूनगो सुंदरलाल वर्मा भीरा थाने से एसआई अशोक कुमार तिवारी, पशु चिकित्सक आदि लोग मौके पहुंचे। डॉक्टर ने झुलसे पशुओं का इलाज शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
दस मिनट में खाक हो गया गांव इमलिया
मितौली। ग्राम पंचायत मगही के मजरा इमलिया निवासी खंजन पासी के घर से लगी आग में 26 घर और उनमें रखा सामान जल गया। हवा इतनी तेज थी कि किसी को कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला। दस मिनट में ही आग पूरे गांव में फैल गई। इस अग्निकांड में  खंजन पासी, रामकुमार, रामलोटन, राम सिंह, रामनरेश, मुनीजर, रामू, रामविलास, बालकराम, बु़द्धा, फेरूलाल, होरी लाल, रामस्वरूप, महेश, राकेश, विश्नू, रामेश्वर, लल्ली देवी, छुन्नू, रंजीत, रामपाल, केशन सहित सभी घरों में रखा सामान, नगदी आदि आग की भेंट चढ़ गई। उधर मुरईताजपुर गांव के मजरा ईसानगर में दोपहर लगी आग से मुंसी, सुनील, अजय पाल, और छोटकऊ के घर जल गए। किसी के पास कुछ भी नहीं बचा। सूचना पर यूपी 100 और ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

सूचना के पौन घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड 
मितौली। ग्राम पंचायत मगही के मजरा इमलिया निवासी खंजन पासी के घर जब आग लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी, लेकिन फायर बिग्रेड करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पूर्व सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इससे लोगों में रोष है। 

ग्रंट नंबर सात में लगी आग से तीन पशु झुलसे
बांकेगंज-कुकरा। निकटवर्ती गांव ग्रंट सात निवासी किसान के घर में पड़े छप्परों में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग की लपटों से वहां बंधी दो गाय बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
सोमवार की सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत हजरतपुर के मजरा ग्रंट सात निवासी किसान सुखचैन सिंह के घर में आग लगने से छप्पर के नीचे लगा अनाज का ढ़ेर, डनलप, चारा मशीन सहित खूंटे से बंधी दो गाय बुरी तरह झुलस गईं। आग ने उनके परिवार के ही भगत सिंह, हरेंद्र सिंह और पड़ोसी  दलजीत सिंह के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया, जिससे एक डनलप, तीन साइकिल, चार  क्विंटल गेहूं, आठ क्विंटल मसूर, कपड़े, बिस्तर बर्तन आदि लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से एक गाय और दो बछिया भी झुलस गई हैं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। 


दो गांव में लगी आग से चार घर जले, किशोरी झुलसी 
मझगईं। क्षेत्र के तिकोना फार्म और बेलाखुर्द में आग लग गई, जिससे चार घर जल गए। शार्टसर्किट से लगी आग से तिकोना फार्म में मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक किशोरी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों घरों में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

तिकोना फार्म में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे शार्ट सर्किट होने से दिलबाग सिंह के घर आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने सारे घरेलू सामान को अपनी आगोश में ले लिया। पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास करते समय दिलबाग सिंह की 16 वर्षीय पुत्री मंजीत कौर झुलस गई, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अग्निकांड़ में घरेलू सामान और पांच हजार की नगदी जल गई। दूसरी तरफ बेला खुर्द में बहरा के घर खाना बनाते समय आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने पास के ही रमेसुर तथा रामविलास के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। यहां पर भी तीनों घरों का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed