फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire in stationery shop warehouse, loss of lakhs

स्टेशनरी दुकान के गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति

Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in stationery shop warehouse, loss of lakhs
पलिया के मेला रोड पर आग बुझाने का प्रयास करते फायर बिग्रेडकर्मी।
चार फायर ब्रिगेड सुबह दस बजे आग पर पा सके काबू
विज्ञापन

पलियाकलां। बुधवार की देर रात शहर की मेला रोड की एक गली में स्थित स्टेशनरी की दुकान के गोदाम में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।

शहर की मेला रोड पर कमल बैंड की गली में पंकज गुप्ता की तीन मंजिला दुकान है। नीचे कापी-किताबों की दुकान है, जबकि ऊपर के हिस्से में उन्होंने गोदाम बना रखा था। बुधवार की रात गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें गोदाम से बाहर निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने लपटें निकलते देख सूचना गोदाम मालिक पंकज को दी। सूचना पर गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन एक गाड़ी पर्याप्त न होने से गोला, निघासन समेत अन्य जगहों से भी गाड़ियां मंगवाई गईं। सुबह दस बजे आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। गोदाम में आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed