{"_id":"5b06c1c44f1c1ba46e8b45e1","slug":"fire-in-houses-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली तिकुनियां के गांव फरैंदा फार्म में बुधवार की रात आसमान से बिजली गिरने से गांव निवासी बिदेशी थारू के घर में आग लग गई। इससे उसके घर में रखा सारा सामान जलकर आग की भेंट चढ़ गया।
गांव फरैंदा निवासी विदेशी थारू ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ चमकी बिजली उसके घर पर आ गिरी और आग लग गई। वह कुछ समझ पाता इससे पहले घर तेज लपटों में घिर गया। शोरशराबा होने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से दो मोबाइल, तीन बक्से, जिनमें रखी नकदी, कपड़े, बर्तन, राशन कार्ड, बैंक पासबुक सहित सारे कागजात जल गए। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है, लेकिन पीड़ित को कोई सरकारी मदद नहीं मिली है।