{"_id":"6a2062e6d0e880f4040436ae","slug":"fire-department-on-alert-after-delhi-accident-checking-done-in-hotels-and-restaurants-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-176713-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिल्ली हादसे के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट, होटल-रेस्टोरेंटों में की गई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिल्ली हादसे के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट, होटल-रेस्टोरेंटों में की गई चेकिंग
Wed, 03 Jun 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक रेस्टोरेंट में फायर सिलिंडर की जांच करते अग्निशमन अधिकारी। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के बाद अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को शहर के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा, उप निरीक्षक प्रदीप और टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों में पहुंचकर फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान फायर सिलिंडरों की स्थिति, रखरखाव, आपातकालीन निकास मार्ग और गैस सिलिंडरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने यह भी परखा कि आग लगने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कमियां मिलीं। संबंधित संचालकों को तत्काल खामियां दूर कर फायर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।