फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire case

मोहम्मदी रेंज के देवीपुर बीट जंगल में फिर लगी आग

Tue, 20 Apr 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
fire case
मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट में आग बुझाते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मोहम्मदी महेशपुर रेंज की देवीपुर बीट के कंपार्ट नंबर सात में सोमवार दोपहर आग लगने से एक हेक्टेयर जंगल और चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी पाकर महेशपुर रेंज के वन कर्मी और अयोध्यापुर गांव के कई ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए। गोला फायर सर्विस स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे भी फायर ब्रिगेड गाड़ी लेकर पहुंचे। तब कहीं तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कठिना नदी के किनारे अवैध शराब बनाने की भट्ठियां धधकती रहती हैं हो सकता है कि भट्ठी से निकली चिंगारी से आग लगी हो। रेंजर मोवीन आरिफ का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसकी छानबीन की जा रही है। बताया कि आग से किसी वन्यजीव को क्षति नहीं पहुंची है, केवल नीचे पड़े पत्ते जले हैं।
आग लगने से चार घर जले, मवेशी भी जलकर मरे
तिकुनियां। बॉर्डर के गांव इंदरनगर में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार घर जल गए। इस समय लोग मतदान करने के लिए गए थे।
सोमवार की दोपहर 11 बजे गांव इंदरनगर निवासी जय हिंद के घर से आग का धुआं उठता देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण गांव की ओर भागे। इस दौरान आग ने सीताराम, ननकी तथा भगवती के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से बकरी और उसके दो बच्चे जलकर मर गए। वहीं, एक भैंस गंभीर घायल हो गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पहुंच कर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पीड़ित भगवती और ननकी ने बताया कि सभी लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर गए थे। इसी दौरान आग लग गई। संवाद
विज्ञापन

बिजली का तार गिरने से लगी आग, 43 बीघा गेहूं की फसल राख
ईसानगर। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के बेलवा मोती में बिजली का तार गिरने से गेहूं के खेत में लगी आग से करीब 43 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बेलवा मोती गांव के पास सरसवां निवासी राजन कपूर के खेत में सोमवार की दोपहर बिजली का तार टूट कर गिर गया। बिजली सप्लाई के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे फसल जलने लगी। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गयी और बेलवा निवासी पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, कमल किशोर पुत्र अशरफी व संतोष पुत्र राम खेलावन के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे करीब 43 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हैरो की सहायता से खेत की जुताई कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल व बिजली विभाग को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed