फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out in Dudhwa forest, many trees burnt to ashes

Lakhimpur Kheri News: दुधवा जंगल में लगी आग, कई पेड़ जलकर हुए राख

Fri, 09 Jun 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Dudhwa forest, many trees burnt to ashes
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के तहत गौरीफंटा रोड पर अचानक झाड़ियों में लगी आग से पार्क क्षेत्र के कई पेड़ जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और वनकर्मियों की टीम ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। बताया जाता है कि सैकड़ों बेशकीमती पेड़ आग की चपेट में आकर जल गए।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि बीते बुधवार को पार्क एरिया के हाईवे के किनारे झाड़ि़यों में आग लग गई थी लेकिन समय से उसका पता नहीं चल पाया था। जिससे आग जंगल में फैल गई। आग दुधवा-गौरीफंटा रोड के किनारे तक पहुंच गई। जिसके बाद करीब दो किलोमीटर तक आग का दायरा फैल गया।
विज्ञापन

जिसकी चपेट में काफी पेड़ आए हैं। जानकारी होने पर खुद पार्ककर्मी व फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed