फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out in Bhatta Nayapurva, 25 houses burnt

Lakhimpur Kheri News: भट्ठा नयापुरवा में लगी आग, 25 घर जले

Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Bhatta Nayapurva, 25 houses burnt
सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद
भीखमपुर। मितौली के ग्राम ग्रंट इनायत चीफ के मजरा भट्ठा नयापुरवा में मंगलवार को किन्हीं कारणों से आग लग गई। इसमें गांव के 25 लोगों के घर जल गए। इसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

घटना मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। करीब 150 लोगों की आबादी वाले मजरे में सभी ग्रामीण अपने कामाें में व्यस्त थे। तभी गांव के पश्चिम की ओर से अचानक आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पछुवा हवा के चलते आग तेजी से फैल गई और 25 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

इसमें पांच गैस सिलिंडर भी आग से जलने लगे। तीन सिलिंडरों के फट जाने से आग और भी विकराल हो गई। लोग अपना घर-गृहस्थी का सामान भी नहीं निकाल पाए, केवल अपनी, बच्चों और परिवार की जान बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निकांड में विनोद साहनी के तीन छप्पर, मोटरसाइकिल, सिलाई मशीन, राजेंद्र कुमार के चार छप्पर, गैस सिलिंडर, पंखा, चूल्हा, चंद्रपाल के यहां चार छप्पर, चारपाई, ध्रुव कुमार के यहां टीनशेड, घरेलू सामान,
रामकरन के चार छप्पर, दुकान का खोखा, साइकिल व अन्य घरेलू सामान, मनोज कुमार के चार छप्पर, सात हजार नकद व घरेलू सामान, धीरेंद्र कुमार का घरेलू सामान व छप्पर, बद्री प्रसाद के यहां छह छप्पर, आठ हजार नकद, गैस सिलिंडर व घरेलू सामान जल गया।
शेषनाथ का छप्पर, घरेलू सामान, विजय कुमार के यहां तीन छप्पर, घरेलू सामान, सत्येंद्र कुमार के यहां दो छप्पर, घरेलू सामान, अनिल कुमार की चारा मशीन, घरेलू सामान, सिलिंडर, रामकुमार के यहां घरेलू सामान व सिलिंडर, जोगेंद्र कुमार के यहां घरेलू सामान, दो छप्पर, श्याम कुमार के यहां दो छप्पर, घरेलू सामान, राम शरण के यहां एक छप्पर, सिलाई मशीन, घरेलू सामान जल गया।
अंगद कुमार के दो छप्पर, चारा मशीन, घरेलू सामान, शंभू नाथ के चार छप्पर, पुत्री की का सामान, 50 हजार के जेवर, दस हजार नकद व घरेलू सामान, हरे नाथ के चार छप्पर, घरेलू सामान, अनूप कुमार की साइकिल, पैनल, बैट्री, घरेलू सामान, पूजा की साइकिल, चार छप्पर, घरेलू सामान, सावित्री के चार छप्पर, घरेलू
सामान, राम दुलारे के चार छप्पर, अनाज, सोना चांदी, 50 हजार नकद और सुशांत के दो छप्पर, 2500 नकद, मोबाइल, साइकिल आदि जलकर राख हो गए। स्नेहा गौतम पुत्री राजेंद्र कुमार जो चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय में पढ़ती है। उसके कक्षा पांच से लेकर इंटर, हाई स्कूल, स्नातक के सभी दस्तावेज जल गए।
आग लगने के बाद नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य ने राजस्व विभाग की टीम सहित पहुंच कर मौका मुआयना किया। एसएचओ राजू राव भी मय फोर्स के पहुंचे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने सभी 25 पीड़ित परिवारों को को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।

फोटो-49



खेतों में आग लगने से आठ एकड़ फसल जली



महेवागंज/फूलबेहड़। तहसील क्षेत्र के सुंदरवल कस्बे के एक खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने से आठ एकड़ गन्ने की फसल जल गई। अग्निकांड के बाद पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मौका-मुआयना किया है।




कस्बा निवासी नसीमुल्ला ने बताया कि उन्होंने भीखमपुर के गयाराज को ठेके पर खेत दे रखा है। मंगलवार दोपहर गन्ना छीलने के बाद खेत में पत्तियां पड़ीं थीं। इस बीच किसी तरह उनमें आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर पड़ोस के खेतों तक आग पहुंच गई। इसमें कैसर खां, वहीद खां, समीउल्ला, शकीर, सफीउल्ला, वसीउल्ला, सनाउल्ला, नसीमुल्ला, जकीउल्ला, जबरुल्ला और यूसुफ की करीब आठ एकड़ गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

सुन्दरवल में जली गन्ने की फसल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed