फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out due to falling electric wire, woman dies

Lakhimpur Kheri News: बिजली का तार गिरने से लगी आग, महिला की मौत

Sun, 24 Dec 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to falling electric wire, woman dies
महिला की मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
सिकंदराबाद। बिजली का तार गिरने से घर में लगी आग में जल रही बकरियों को बचाने में नीमगांव के कोढैया निवासी महिला की झुलसकर मौत हो गई। महिला करंट की चपेट में आ गई थी। आग में जलकर दो बकरियों की मौत भी हुई।
विज्ञापन

थाना नीमगांव का कोढैया गांव बेहजम विद्युत उपकेंद्र में आता है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे गांव की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर राधा देवी पत्नी स्व. रामपाल (68) के घर पर गिर गया। तार गिरने से घर में आग लग गई। दरवाजे पर बंधी बकरियां आग में जलने लगीं। आग देख राधा देवी घर से बाहर निकली और बकरियों को बचाने का प्रयास किया। इसी समय वह करंट की चपेट में आ गईं और झुलसकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष नीमगांव कौशल किशोर ने बताया कि मृतका के पुत्र की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जेई बोले- नीचे जलाई आग से पिघलकर गिरा होगा तार
करंट की चपेट में आकर महिला की मौत के बारे में बेहजम उपकेंद्र के जेई अमित भारद्वाज ने बेतुका बयान दिया। बताया कि नए तार खिंचे हैं। घर वालों ने आग जलाई होगी। आग की लपट से पिघलकर तार नीचे गिरा और करंट की चपेट में आकर राधा देवी की मौत हो गई। किसी की लापरवाही नहीं है। विभाग की ओर जो भी आर्थिक सहायता मिल सकती है, उसकी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed